Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव 2019: बड़े चेहरों को लेकर NDA में कशमकश, इस कारण फंसा है मामला

लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर एनडीए के सहयोगी दलों में मामला अभी तक अनसुलझा है। किस कारण अटका है मामला जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 11:54 AM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 11:35 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2019: बड़े चेहरों को लेकर NDA में कशमकश, इस कारण फंसा है मामला
लोकसभा चुनाव 2019: बड़े चेहरों को लेकर NDA में कशमकश, इस कारण फंसा है मामला

पटना [सुभाष पांडेय]। सीटों को लेकर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों में मामला अभी तक सुलझ नहीं सका है। कई संभावित चेहरों को बदलने के दबाव के कारण भी पेंच फंस गया है। एनडीए के नेता बीती रात तक दिल्ली में इस गुत्थी को सुलझाने में लगे रहे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हो रही है। बैठक में बिहार के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव शामिल हैं।

prime article banner

सूत्रों के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव में 30 सीटों पर चुनाव लडऩे वाली भाजपा की अभी तक एक दर्जन सीटें ही ऐसी है जहां से उसका चुनाव लडऩा लगभग तय है। ये सीटें हैं- बेतिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, छपरा, उजियारपुर, मधुबनी, अररिया, पटना साहिब, सासाराम, बेगूसराय और गया। अन्य सीटों पर जदयू और लोजपा की दावेदारी के कारण मामला अटका हुआ है।

मिथिलांचल में दरभंगा सीट को लेकर भी मामला फंसा है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संजय झा के लिए यह सीट मांग रहा है। भाजपा के लिए यह हमेशा से ही प्रतिष्ठा की सीट रही है। उत्तर बिहार में आरएसएस की गतिविधियों का संचालन यहीं से होता है। ऐसे भी 1996 में जदयू से गठबंधन के बाद से लगातार  भाजपा यहां से चुनाव लड़ते रही है। यही स्थिति नवादा की है। नवादा में तो भाजपा जनसंघ काल से ही चुनाव जीतते रही है।

खगडिय़ा सीट लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की सिटिंग है। भाजपा यह सीट सम्राट चौधरी के लिए मांग रही है। भाजपा के लिए समस्या है कि उसके पास कुशवाहा को चुनाव लड़ाने के लिए कोई सीट नहीं बच रही है। इसी तरह सिवान, गोपालगंज, पाटिलपुत्र, आरा और बक्सर सीट को लेकर जदयू से सहमति नहीं बन पा रही है।

एक समस्या राज्य की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित छह सीटों को लेकर है। फिलहाल तीन पर लोजपा और तीन पर भाजपा का कब्जा है। जदयू इसी आधार पर कम से कम एक आरक्षित सीट गोपालगंज पर दावा कर रही है। चर्चा है कि जदयू की ओर से भाजपा के कुछ संभावित प्रत्याशियों के नाम को लेकर जहां सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं भाजपा ने भी जदयू के एक सिटिंग सांसद के जीत की संभावना पर सवाल उठा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.