Lok Sabha Election2019: सिंचाई मंत्री बोले, भारत और पाकिस्तान का है ये चुनाव
मैनपुरी के भोगांव में चुनावी सभा का कर रहे थे सिंचाई राज्य मंत्री धर्मपाल सिंह।
आगरा, जेएनएन। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने चुनावी सभा के दौरान विपक्ष की तुलना पाकिस्तान से कर डाली। कहा कि यह लोकसभा चुनाव राष्ट्रभक्त और देशद्रोहियों के के बीच है। भारत और पाकिस्तान का चुनाव है ये।
सिंचाई मंत्री मैनपुरी के भोगांव स्थित रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि पिछला चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम पर था। अब उनके काम के नाम पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा की जा रही घोषणाएं झूठी हैं। भाजपा विकास के नाम पर चुनाव लड़कर सरकार बहुमत से बनाएगी। उत्तर प्रदेश में भी 73 से अधिक सीटें जीतेगी।
पूर्व विधायक की हुई घर वापसी
भाजपा के पूर्व विधायक शिवराज सिंह ने निर्दलीय से पर्चा दाखिल करने के बाद रविवार को नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने खुद को भाजपाई बताया था। हालाकि संगठन उनके वर्तमान में भाजपा में न होने की बात कह रहा था। रविवार को प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने उन्हें भाजपा में विधिवत सदस्यता ग्रहण करवाई।