Election 2019 : अंतर्राष्ट्रीय एथलीट संजय सिंह ने थामा भाजपा का दामन, अब तैयार करेंगे चुनावी मैदान
कानपुर में ओएफआइएल के पूर्व निदेशक हैं संजय सिंह।
By AbhishekEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 01:30 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 01:30 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। अखिल भारतीय मास्टर एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी संजय सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। मसवानपुर निवासी संजय सिंह अखिल भारतीय मास्टर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतते आ रहे हैं। संजय शॉटपुट व डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं। उन्होंने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
संजय सिंह कानपुर में ओएफआइएल के पूर्व निदेशक हैं। आयुध निर्माणी की ओर से अभी भी वह एथलेटिक (डिस्कस थ्रो) प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं। उन्होंने वर्ष 2015-16 के सिंगापुर में हुए एशियन मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता था और भारत का परचम लहराया था। वह मूलरूप से जौनपुर के ग्राम माधौपट्टी के रहने वाले हैं। कानुपर में वह अर्मापुर इस्टेट मसवानपुर में रहते हैं और बीते 29 वर्ष से अर्मापुर रामलीला कमेटी के महामंत्री भी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें