Move to Jagran APP

उत्‍तर प्रदेश में प्रियंका को 41 और सिंधिया को 39 लोकसभा सीटों की दी गई जिम्‍मेदारी

प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव की जिम्‍मेदारी संभालने के बाद पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 11:04 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:04 PM (IST)
उत्‍तर प्रदेश में प्रियंका को 41 और सिंधिया को 39 लोकसभा सीटों की दी गई जिम्‍मेदारी
उत्‍तर प्रदेश में प्रियंका को 41 और सिंधिया को 39 लोकसभा सीटों की दी गई जिम्‍मेदारी

लखनऊ, एजेंसी। प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव की जिम्‍मेदारी संभालने के बाद पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को लखनऊ में निकाले गए रोड शो के बाद मंगलवार को राजधानी के पार्टी कार्यालय में बैठकों को दौर जारी रहा।

loksabha election banner

इसके तहत प्रियंका गांधी, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ओर प्रदेश कांग्रेस राजबब्‍बर का पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें हुई। इसमें प्रिंयका गांधी को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की 41 सीटें की जिम्‍मेदारी दी गई, वहीं ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के 39 सीटों की जिम्‍मेदारी दी गई। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने उत्‍तर प्रदेश की पूर्वी और पश्चिमी की लोकसभा सीटों को अलग-अलग जोन में बांट कर इन दोनों महासचिवों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। 

इसके तहत कांग्रेस की पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की सीटों का बंटवारा किया है। 

बंटवारे में पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में ये सीटें आई हैं। 

बताया जाता है कि प्रियंका गांधी मंगलवार को प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि मुझे बचपन से संगठन में काम करने का शौक था। रायबरेली और अमेठी में संगठन का काम बचपन से कर रही हूं। अभी 2019 के लिए वक्त कम है, फिर भी ताकत लगाएंगे लेकिन मैं विधानसभा चुनाव तक संगठन दुरुस्त कर दूंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.