Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: मंडी संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार में पिछड़ी कांग्रेस, कार्यकर्ता मायूस

Lok Sabha Election 2019 मंडी संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के पास प्रचार सामग्री नहीं पहुंचने से कांग्रेस का चुनाव प्रचार पिछड़ता नजर आ रहा है।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 08:35 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 08:35 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: मंडी संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार में पिछड़ी कांग्रेस, कार्यकर्ता मायूस

मंडी, हंसराज सैनी। मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पहले चरण के प्रचार में पिछड़ती नजर आ रही है। कार्यकर्ताओं के पास अब तक प्रचार सामग्री भी नहीं पहुंच पाई है। इससे कार्यकर्ता मायूस हैं। प्रचार सामग्री न मिलने की गूंज मंगलवार को गांधी भवन मंडी में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में सुनने को मिली थी। टिकट की घोषणा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा मैदान में अकेले डटे हैं। उन्हें अब तक पार्टी के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के किसी नेता का साथ नहीं मिल पाया है।

loksabha election banner

मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों के सम्मेलन के अलावा पार्टी की तरफ से अब तक कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ है। नेताओं में भी तालमेल का अभाव दिख रहा है। मंडलस्तर पर भी स्थानीय नेता पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाए हैं। इधर, भाजपा ने करीब सात माह पहले से चुनाव की तैयारियां कर रखी है। चुनावी अभियान की शुरुआत गत वर्ष अक्टूबर में ऐतिहासिक पड्डल मैदान से पन्ना प्रमुख सम्मेलन से की थी। इसके बाद बूथ पालक, बूथ अध्यक्षों के सम्मेलनों का आयोजन मंडल स्तर पर हुआ। फिर मंडल स्तर पर महिला मोर्चा, भाजयुमो, किसान मोर्चा व अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलनों का आयोजन हुआ। इन सम्मेलन में पार्टी के कई बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया है। भाजपा अब जिला परिषद की वार्ड स्तर पर चुनावी सभाएं आयोजित करने जा रही है। शहरों व कस्बों में पार्टी प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के होर्डिंग भी टंगे नजर आ रहे हैं। मंडल स्तर पर भाजयुमो की बाइक रैली के अलावा सरकाघाट हलके के भांबला में मैं भी चौकीदार कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर चुके हैं।

भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा सभी हलकों में नुक्कड़ सभाएं कर चुके हैं। इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी अभी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के प्रभारी भी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। भाजपा के संसदीय क्षेत्र प्रभारी राम सिंह ने करीब दो सप्ताह से मंडी में डेरा डाल रखा है।

मंगलवार को गांधी भवन में आयोजित जिला कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रचार सामग्री न मिलने का

मामला उठाया था। पार्टी नेतृत्व को इससे अवगत करवा दिया गया है। पार्टी का प्रचार प्रसार अभियान जल्द गति पकड़ेगा। 

कौल सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.