Lok Sabha Election 2019: फतेहपुरी सीकरी की आधी आबादी बनी नारी सशक्तिकरण की मिसाल
जिले में 63.87 फीसद मतदान के साथ रही अव्वल एत्मादपुर दूसरे नंबर पर मतदान फीसद के मामले में पिछड़ा बाह
आगरा, जागरण संवाददाता। लोकतंत्र के महापर्व में फतेहपुरसीकरी की नारियों ने नारी सशक्तीकरण की शानदार मिसाल पेश की। उन्होंने जिले में अव्वल रहकर यह अलख जगाई। साथ ही लोगों को जता दिया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए वह मताधिकार के प्रति जागरूक हैं और पुरुषों के 'कंधे से कंधा' मिलाकर बराबर भागीदारी निभाने को तैयार हैं।
फतेहपुरसीकरी की आधी आबादी ने 63.87 फीसद मतदान कर अपनी आवाज को बुलंद किया। हालांकि यहां के पुरुषों ने भी 68.58 फीसद मतदान कर जिले में महिलाओं के गौरव को बरकरार रखा और क्षेत्र 66.41 फीसद मतदान के साथ जिले में अव्वल रहा। लेकिन पुरुषों की तुलना में महिलाएं सिर्फ 4.71 फीसद ही कम रहा। दूसरे नंबर पर एटा जिले का जलेसर रहा, जहां 65.37 फीसद महिलाओं ने मतदान किया। जबकि आगरा जिले में एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं 61.71 फीसद मतदान के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। 50 फीसद पाने में रहीं सफल जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने 50 फीसद से अधिक मतदान कर नारी सशक्तिकरण की आवाज बुलंद की।
उन्होंने अपने मतदान की शक्ति दिखाकर आधी आबादी को कमजोर नहीं पड़ने दिया। साथ ही अपने मुद्दे और अपनी मांगों को भी पूरा करने को लेकर प्रत्याशियों और पार्टियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। सबसे कम रहा बाह फतेहपुरसीकरी की महिलाओं ने जहां सबसे ज्यादा मतदान कर अपनी आवाज को बुलंद किया, वहीं बाह विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं सबसे कम 50.14 फीसद ही घर से निकलकर पोलिंग बूथों तक पहुंचीं। यह आंकड़ा उनके लिए जरूर निराशा का कारण हो सकता है।
विधानसभावार महिलाओं के मतदान की स्थिति
विधानसभा, पुरुष(फीसद), महिला(फीसद), कुल (फीसद)
एत्मादपुर- 155870(65.98), 120250(61.71), 64.05
आगरा छावनी- 138139(56.78), 103235(51.31), 54.30
आगरा दक्षिण- 118735(60.75), 87372(5.52), 57.45
आगरा उत्तर- 129932(58.23), 100345(53.83), 56.25
जलेसर- 103390(65.96), 499013(56.72), 65.68 कुल- 646066(61.34), 499013(56.72), 59.18
आगरा ग्रामीण- 144025(64.26), 108044(58.47), 61.64
फतेहपुरसीकरी- 128825(68.58), 101924(63.87), 66.41
खेरागढ़- 107547(61.96), 83158(57.10), 59.74
फतेहाबाद- 107783(64.19), 83300(59.31), 61.97
बाह- 92440(51.48), 73905(50.14), 50.87 कुल- 580620(62.23), 450331(57.90), 60.26
जिले का कुल- 1226686(61.71), 949344(57.27), 59.69