Move to Jagran APP
In-depth

कैसे तय हुई थी वोट देने के लिए 21 से घटाकर 18 साल की उम्र? जानिए Lok Sabha Election 2024 में कितने करोड़ युवा पहली बार कर रहे वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 Lok Sabha Election 2024 एक समय था जब मतदान करने की आयु 21 वर्ष थी। लेकिन 1989 में पहली बार संविधान में संशोधन करके इसे 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया। जानिए ये सब कैसे तय हुआ था? यह भी पढ़िए कि आज कितने युवा वोटर लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं?

By Jagran News Edited By: Deepak Vyas Published: Wed, 08 May 2024 03:32 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2024 03:32 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: Lok Sabha Election 2024: पहली बार वोटिंग कर रहे युवाओं में खासा उत्साह है।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहा है। चुनाव आयोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है। खासतौर पर 1 अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को इस बार मतदान करने के दायरे में लाया गया। बड़ी संख्या में युवाओं ने पहली बार वोट डालने के उत्साह में मतदान केंद्रों पर जाकर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से प्रपत्र छह लिया और भरकर दिया। एक समय था जब मतदान करने की आयु 21 वर्ष थी। लेकिन 1989 में पहली बार इसे 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया। जानिए ये सब कैसे तय हुआ था?

loksabha election banner

देश में इस समय एक करोड़ 84 लाख युवा वोटर हैं, जो पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के अधिकार का उपयोग कर रहे हैं। जानिए भारत में मतदान की आयु कब तक 21 वर्ष थी और कब और कैसे इसे घटाकर इसे 18 वर्ष किया गया। दरअसल, भारत मे वोटिंग की उम्र घटाकर 18 साल करने से जुड़ा एक प्रपोजल 13 दिसंबर 1988 को लोकसभा में पेश किया गया था।

संसद में कैसे पेश किया गया था संविधान संशोधन प्रस्ताव

यह प्रपोजल उस समय के जल संसाधन मंत्री बी. शंकरानंद ने पार्लियामेंट में पेश किया था। संविधान में संशोधन का यह प्रस्ताव इतना प्रभावकारी था कि इसके लिए पार्लियामेंट के विशेष बहुमत के साथ ही देश के आधे से भी ज्यादा स्टेट्स के विधानमंडलों की मंजूरी मिलना जरूरी था। ऐसे में नगालैंड, त्रिपुरा, दक्षिण में तमिलनाडु और उत्तर में पंजाब व जम्मू कश्मीर जैसी 5 स्टेट्स के अलावा सभी प्रांतों ने इसके लिए हामी भर दी थी।

इसके बाद आखिरकार 1989 में 28 मार्च का दिन आया, जब यह तय हो गया कि 18 साल की आयु के युवा वोटर भी भारत में मतदान देने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। भारतीय संविधान के 61वें संशोधन के बाद इस फैसले को 1989 में लागू कर दिया गया। इस फैसले से उस समय 5 करोड़ युवा मतदाता बढ़ गए थे।

यह भी पढ़ें: 'प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने बड़ा शस्त्र दे दिया, हैदराबाद को न्याय दिलाकर रहूंगी', पढ़िए ओवैसी के खिलाफ लड़ रही Madhavi Latha का बेबाक इंटरव्यू

जानिए इस चुनाव में कितने मतदाता पहली बार डाल रहे वोट?

लोकसभा चुनाव 2024 में 18 साल की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 84 लाख है। ये वोटर्स पहली बार अपने मत का उपयोग कर रहे हैं। इन्हें मिलाकर 18 साल से 29 साल की आयु के कुल 21 करोड़ युवा वोटर्स चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। यह भारत की मतदान करने वाली कुल जनसंख्या का 22 फीसदी है। यह बात सोचने योग्य है कि इन युवाओं का वोट बहुत कम अंतर से हार जीत में कितना अहम साबित हो सकता है।

कुल मतदाताओं में कितनी है युवाओं की हिस्सेदारी?

आम चुनाव 2024 में 18 वर्ष के आस-पास की आयु वाले 1.84 करोड़ युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अब इन्हें मिलाकर कुल 21 करोड़ युवा मतदाताओं (आयुवर्ग 18 से 29) की शक्ति का अनुमान लगाइए जो संख्याबल में भारत के कुल मतदाताओं का लगभग 22 प्रतिशत हैं।

प्रचंड बहुमत की बात नहीं, बस छोटी सी कल्पना कीजिए कि चार-पांच हजार मतों के अंतर से हार-जीत वाली सीटों पर इनका समर्थन क्या करिश्मा कर सकता है!

भारत में विश्व के सबसे ज्यादा मतदाता

देश में सबसे ज्यादा वोटर्स भारत में हैं। करीब 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता लोकसभा चुनाव में वोट कर रहे हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है। 2019 के मुकाबले कुल मतदाताओं की संख्या इस बार 6 फीसदी अधिक है। पहले तीन चरण की वोटिंग हो चुकी है। बाकी चार चरणों का मतदान बाकी है।

यह भी पढ़ें: Lok sabha Election 2024: किसी भी प्रत्याशी का नामांकन लेते समय क्यों खड़े नहीं होते रिटर्निंग अधिकारी, ये है वजह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.