Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: तवज्जों नहीं मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष के सामने कांग्रेसियों ने किया हंगामा

चुनाव मैनेजमेंट का कार्य देख रहे व्यक्ति ने जिलाध्यक्ष के साइन पर सहयोग देने का तर्क दिया। इसपर जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह उखड़ गए।

By Edited By: Published: Fri, 03 May 2019 11:07 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 09:02 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: तवज्जों नहीं मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष के सामने कांग्रेसियों ने किया हंगामा
Lok Sabha Election 2019: तवज्जों नहीं मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष के सामने कांग्रेसियों ने किया हंगामा
धनबाद, जेएनएन। स्थानीय कांग्रेसियों को तवज्जो नहीं मिलने पर शुक्रवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। बेकारबांध स्थित चुनाव कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की मौजूदगी में हंगामा हुआ। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव पर मंत्रणा करने धनबाद पहुंचे थे। उन्होंने मोर्चा-संगठनों व जिला कमेटी के पदाधिकारियों को चुनाव में एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। हालांकि पार्टी के कई नेता तवज्जो नहीं मिलने पर नाराज दिखे। बैठक खत्म होने पर धनबाद प्रखंड के अध्यक्ष अवधेश पासवान ने जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह से पुटकी में सभा कराने की इच्छा जताई। इसके लिए पार्टी से सहयोग मांगा।
सूत्रों के अनुसार चुनाव मैनेजमेंट का कार्य देख रहे व्यक्ति ने जिलाध्यक्ष के साइन पर सहयोग देने का तर्क दिया। इसपर जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह उखड़ गए। उन्होंने साइन करने से इन्कार कर दिया और नाराज होकर निकलने लगे। गुस्साए जिलाध्यक्ष गाड़ी में जाकर बैठे। स्थिति को भांपते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुमार भी अपनी गाड़ी छोड़ जिलाध्यक्ष के साथ बैठ गए।
इधर चुनाव में तवज्जो नहीं मिलने पर कुछ नाराज कार्यकर्ता चुनाव कार्यालय के बाहर हंगामा करने लगे। जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर मौजूद दूसरे नेताओं ने नाराज समर्थकों को शांत कराया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुमार ने जिलाध्यक्ष को उनके घर में जाकर मनाया। हालांकि धनबाद लोकसभा प्रभारी सुल्तान अहमद ने हंगामे से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई बात नहीं है। सारी बातें निराधार है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.