Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: भुवनेश्वर बोले- यशवंत के दबाव में कांग्रेस, सिन्‍हा ने कहा-बकवास

Lok Sabha Election 2019. भुवनेश्‍वर मेहता ने कहा कि यशवंत सिन्‍हा अपने बेटे जयंत सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस से प्रत्‍याशी उतरवा रहे हैं। वे 16 को नामांकन करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 08:43 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 08:46 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: भुवनेश्वर बोले- यशवंत के दबाव में कांग्रेस, सिन्‍हा ने कहा-बकवास
Lok Sabha Election 2019: भुवनेश्वर बोले- यशवंत के दबाव में कांग्रेस, सिन्‍हा ने कहा-बकवास

हजारीबाग, जासं। Lok Sabha Election 2019 - हजारीबाग संसदीय सीट से भाकपा प्रत्याशी पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के दबाव में हजारीबाग से अपना उम्मीदवार उतारने पर अड़ी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दरअसल यशवंत सिन्हा अपने पुत्र केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा की जीत पक्की करना चाहते हैं। यही कारण है कि केंद्र सरकार पर लगातार हमला करने वाले यशवंत सिन्हा पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे हैं।

loksabha election banner

गुरुवार को मेहता ने पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बातें कही। मेहता ने कहा कि वे 16 अप्रैल को नामांकन दायर करेंगे। नामांकन के बाद बाद रोड शो किया जाएगा। इसमें भाकपा, माकपा, माले और मासस के राज्य नेता भाग लेंगे। मेहता ने कहा कि यह धनबल और जनबल की लड़ाई है। भाजपा, कांग्रेस के पास धनबल है तो हमारे पास जनबल। इसी के सहारे हम जीत हासिल करेंगे।

भुवनेश्‍वर ने कहा कि जहां तक विपक्षी महागठबंधन की बात है तो हमारे राष्ट्रीय नेताओं की कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से लगातार वार्ता हुई। हमें आश्वासन भी मिला मगर अंतिम समय में कांग्रेस की हठधर्मिता के कारण भाकपा को महागठबंधन में शामिल नहीं किया गया। 

यशवंत सिन्हा ने कहा, मेहता की बातें बकवास
वहीं जब भुवनेश्वर मेहता द्वारा लगाए गए आरोप पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से पूछा गया कि मेहता का आरोप है कि आप अपने पुत्र को जिताने के लिए कांग्रेस से उम्मीदवार उतरवा रहे हैं तो उन्होंने कहा ऐसी बकवास बातों पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। इससे आगे मैं कुछ नहीं कहूंगा। 

कांग्रेस को मेहता के नसीहत की जरूरत नहीं : आलोक दुबे
कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि ऐसी ही बातों से आज मेहता को खुद उनकी पार्टी और विचारधारा के लोग भी पसंद नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस को उनकी नसीहत की जरूरत नहीं है। वो एक बार जीते भी थे तो कांग्रेस की मदद से। कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा के वयोवृद्ध नेता यशवंत सिन्हा से हजारीबाग से चुनाव लडऩे का आग्रह किया है। दुबे ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ इतने दिनों से आवाज उठाते आ रहे यशवंत को अब चुनाव मैदान में उतरकर देश के सामने मिसाल पेश करना चाहिए। दुबे कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। दुबे ने यहां तक दावा किया कि पार्टी के कुछ लोग यशवंत सिन्हा के संपर्क में हैं।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.