Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : हाथरस सांसद का टिकट कटा, राजवीर सिंह दिलेर भाजपा प्रत्याशी घोषित

सांसद राजेश दिवाकर का टिकट कट गया है। भाजपा ने हाथरस संसदीय क्षेत्र से इगलास के विधायक राजवीर सिंह दिलेर को प्रत्याशी घोषित किया है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 09:48 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 09:58 AM (IST)
Loksabha Election 2019 : हाथरस सांसद का टिकट कटा, राजवीर सिंह दिलेर भाजपा प्रत्याशी घोषित
Loksabha Election 2019 : हाथरस सांसद का टिकट कटा, राजवीर सिंह दिलेर भाजपा प्रत्याशी घोषित

हाथरस (जेएनएन)। भाजपा सांसद राजेश दिवाकर का टिकट कट गया है। भाजपा ने हाथरस संसदीय क्षेत्र से इगलास के विधायक राजवीर सिंह दिलेर को प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार की देर रात भाजपा की जारी नौवीं सूची ने सभी को चौंका दिया। यह सूची ऐसे समय जारी हुई, जब नामांकन का मात्र एक दिन बचा है।

prime article banner

टिकट के लिए ये कर रहे थे दावा
देर रात जारी सूची में पांच प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश से मात्र हाथरस शामिल है। राजवीर दिलेर के नाम की पूर्व में कोई खास चर्चा नहीं थी। वे अपनी बेटी मंजू दिलेर के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व सांसद अशोक प्रधान, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया के नाम की अधिक चर्चा थी। प्रत्याशी घोषित होने पर उन लोगों के मंसूबे चकनाचूर हो गए जो काफी दिनों से धड़ेबाजी और दावेदारी कर रहे थेे।

राजवीर के पिता चार बार रहे सांसद
सोमवार को दिनभर टिकट का इंतजार रहा। पिछले तीन दिन से तो प्रत्याशी घोषित होने की हर रोज चर्चा होती रही, लेकिन पश्चिम उत्तर प्रदेश में मात्र हाथरस के प्रत्याशी की ही घोषणा नहीं हो सकी। देर रात करीब एक बजे भाजपा ने सूची जारी की। राजवीर दिलेर के पिता किशनलाल दिलेर चार बार सांसद और कई बार विधायक रहे हैं। मंजू दिलेर केंद्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.