Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: हार्दिक पटेल ने रामगढ़ में किया रोडशो

Lok Sabha Election 2019. हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने रविवार को कांग्रेस उम्‍मीदवार गोपाल साहू के समर्थन में रोडशो किया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 11:45 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 06:54 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: हार्दिक पटेल ने रामगढ़ में किया रोडशो
Lok Sabha Election 2019: हार्दिक पटेल ने रामगढ़ में किया रोडशो

रांची, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - पाटीदार नेता हार्दिक पटेल रविवार को रामगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू के समर्थन में रोडशो किया। हार्दिक पटेल रोडशो करते हुए गोला से चितरपुर पहुंचे। चितरपुर में हार्दिक पटेल का कांग्रेसियों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेसियों में गजब का उत्साह देखा गया।

loksabha election banner

संविधान बचाने के लिए लड़ा जा रहा यह चुनाव

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि यह चुनाव बाबा साहब आंबेडकर के बनाए संविधान को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है। साथ ही देश से बेरोजगारों, नौजवानों व किसानों सहित जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए पूरी शक्ति के साथ लड़ा जा रहा है। देश में एक बार फिर से माहौल बदल रहा है, क्योंकि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगार नौजवान हो रहे हैं।

कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कक्षा एक से 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। किसानों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। झारखंड राज्य खनिज संपदाओं से भरा पड़ा है। यहां पर सरकार जल, जंगल और जमीन को लूट कर औद्योगिक घरानों को सौंप रही है। यहां के लोग विस्थापित होकर पलायन कर रहे हैं।

हार्दिक पटेल रविवार को कांग्रेस पार्टी के हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार गोपाल साहू के समर्थन में कुल्ही से गोला डीवीसी चौक तक रोड शो करने के बाद रामगढ़ में पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। थाना चौक में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर हर गलत काम हो रहा है। भाजपा हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान का नारा देकर देश में माहौल खराब करने का काम कर रही है।

देश में अच्छी और सस्ती शिक्षा मिले, आज इसकी जरूरत है। झारखंड के नौजवान यहां से पलायन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में सभी स्टेट में समस्याओं का समाधान कांग्रेस करेगी। झामुमो के विधायक जेपी पटेल को लेकर कहा कि महागठबंधन में आना-जाना लगा रहता है। चुनाव का माहौल है।

महागठबंधन पूरी तरह मजबूत स्थिति में खड़ा है। पटेल ने कहा कि मॉब लिंचिंग के नाम पर देश के अंदर माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह रोडशो नहीं था, झारखंड के मेहनतकश लोगों से मिलने का एक बहाना है। 23 को देश की जनता अपना फैसला सुनाएगी। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री को वाराणसी से चुनाव हार जाने का डर सता रहा है।

तभी तो नामांकन करने के लिए अकेले नहीं गए और एनडीए के नेताओं को साथ लेकर अपना हौसला बढ़ा रहे थे। कहा, देश में निजी स्कूल खुल रहे हैं, क्या गांवों में सरकारी स्कूल खुल रहे हैं। झारखंड के लोगों को उनका हक नहीं मिला। मूलवासियों को उनका अधिकार नहीं मिला। पुलवामा घटना के बारे में कहा कि देश के वीर सैनिकों के साहस को अपना नाम देकर राजनीति कर रहे हैं।

इसे लेकर देश के रिटायर्ड फौजियों ने राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर कहा है कि फौजियों के नाम पर राजनीति करना गलत है। पटेल ने कहा कि गुजरात में 13 और झारखंड में 60 प्रतिशत सीट जीतेंगे। हजारीबाग में प्रत्याशी की घोषणा में हुई देरी को लेकर कहा कि देरी से लिया गया फैसला बेहतरीन होता है।

ये लोग थे मौजूद

हार्दिक पटेल के साथ प्रत्याशी गोपाल साहू, राज्यसभा सांसद धीरज साहू, पंचायती राज के प्रदेश कन्वेनर जयशंकर पाठक, प्रदेश प्रवक्ता संजय लाल पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, मुन्ना पासवान, शांतनु मिश्रा, संजय साव, ममता देवी, पंकज महतो, अंबा प्रसाद, मुकेश यादव, पंकज तिवारी, रंधीर गुप्ता, सोमू खान, शंकर मिश्रा, सुधीर मंगलेश, तारिक अनवर, बजरंग महतो, सुधीर सिंह, रवींद्र साहु आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।

इधर, सुकुरहुटू कब्रिस्तान मैदान में दोपहर बाद तीन बजे कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी  सुबोध कांत सहाय और हार्दिक पटेल उपस्थित रहे। इससे पहले कांके में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल स्वागत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.