Hamirpur Lok Sabha Election Result 2019: हमीरपुर सीट से भाजपा के कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चुनाव जीते
Hamirpur Lok Sabha Election Result 2019 हमीरपुर सीट पर भाजपा के कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल चुनाव जीत गए हैं। यहां से बसपा के दिलीप कुमार दूसरे स्थान पर रहे हैं।
By NiteshEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 04:46 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 12:29 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। Hamirpur Lok Sabha Election Result 2019: हमीरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने 575122 वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं। यहां से बसपा के दिलीप कुमार 326470 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे हैं।
वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल का निर्वाचन हुआ। उन्हें 453884 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने विशम्भर प्रसाद निषाद को 266788 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 56.27 प्रतिशत वोट पड़े।

आल्हा उदल की वीरभूमि ने वर्ष 1967 के बाद किसी भी दल या व्यक्ति को यह गुमान करने का मौका नहीं दिया कि वह जनता के चहेते हैं। नेताओं से नाखुश जनता ने हर बार पार्टी बदली और हर बार व्यक्ति बदला। यहां के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल भाजपा से हैं। हमीरपुर नगरपालिका के चेयरमैन भी भाजपा से ही हैं। ऐसे में यहां भाजपा का पूरा वर्चस्व से है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें