Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: प्रियंका के वोटकटवा बयान पर भूपेंद्र यादव का तंज...कांग्रेस चुनावी मुकाबले से बाहर

BJP general secretary Bhupendra Yadav चार चरणों के रूझान को देखकर विपक्ष हताश और निराश है। कांग्रेस ने हार मान ली है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बयान निराशा का परिणाम है।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 03:06 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 08:11 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: प्रियंका के वोटकटवा बयान पर भूपेंद्र यादव का तंज...कांग्रेस चुनावी मुकाबले से बाहर
Lok Sabha Election 2019: प्रियंका के वोटकटवा बयान पर भूपेंद्र यादव का तंज...कांग्रेस चुनावी मुकाबले से बाहर

धनबाद, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वोटकटवा वाले बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने चार चरण के चुनाव के बाद ही हार मान ली है। चुनावी मुकाबले से कांग्रेस बाहर हो गई है। भाजपा की लोकसभा चुनाव- 2019 में 2014 से भी बड़ी जीत होने जा रही है।

prime article banner

चुनावों का रूझान देख विपक्ष हताश और निराशः झारखंड के चुनावी दाैरे के क्रम में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव गुरुवार को धनबाद में थे। उन्होंने होटल कुकून में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चार चरण के चुुनाव के बाद लोकसभा चुनाव- 2019 की तस्वीर साफ हो गई है। प्रथम चरण के चुनाव के बाद हर चरण में भाजपा के प्रति जनता का समर्थन बढ़ता ही जा रहा है। चार चरणों के रूझान को देखकर विपक्ष हताश और निराश है। इस निराशा का ही परिणाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बयान है। उन्होंने कहा, प्रियंका ने बयान दिया है कि कांग्रेस ने भाजपा के वोट काटने वाले उम्मीदवार खड़े किए हैं। कांग्रेस महासचिव के बयान ने सच्चाई को उजागर कर दिया है। इस चुनाव में कांग्रेस वोटकटवा पार्टी बनकर रह गई है। वह मुकाबले से बाहर हो गई है।
मसूद अजहर का राष्ट्रीय आतंकी घोषित होना बड़ी उपलब्धिः जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंतरराष्‍ट्रीय आतंकवादी घोषित किये जाने को यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की बड़ी उपलब्धि करार दिया है। उन्होंने इशारे ही इशारे में कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री के विदेश दाैरे पर सवाल उठाते थे उन्हें अब जवाब मिल गया होगा। मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करवाने में छोटे-बड़े सभी देशों ने भारत को साथ दिया। यह प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी कूटनीतिक जीत है। बीजेपी की सरकार फिर से आयेगी तो आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाएगी।

कांग्रेस और भाजपा की सोच में बड़ी अंतरः मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय द्वारा सवाल उठाए जाने पर कहा कि कांग्रेस और भाजपा में यही बुनियादी सोच का अंतर है। भाजपा राष्ट्र की सुरक्षा और राष्ट्र की मजबूती की बात करती है। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूत नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस राष्ट्रद्रोह के कानून को ही समाप्त करने की वकालत कर रही है।
लाख रुपये के ऋण पर एक साल तक नहीं लगेगा ब्याजः यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए किसान सम्मान योजना को बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को छह हजार रुपये की सम्मान निधि दी जा रही है। केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनने के बाद देश के सभी किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक लाख तक के ऋण पर एक साल तक किसानों को ब्याज नहीं देना होगा।
हर तीन लोकसभा क्षेत्र पर बना एक मेडिकल कॉलेज, 2022 तक हर जिले मेंः आयुष्मान भारत योजना को गरीबों और जरूरतमंदों के लिए क्रांतिकारी निर्णय करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। देश के हर तीन लोकसभा क्षेत्र पर एक मेडिकल कॉलेज खोला गया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 2022 तक हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की बात की है। उन्होंने बताया 2022 तक 65 एयरपोर्ट से बढ़ाकर 150 तक करने का लक्ष्य है।
झारखंड की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपाः साल में दो करोड़ रोजगार देने और प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजने की बात को यादव ने विपक्ष का दुष्प्रचार करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के 2014 के संकल्प पत्र में कहीं भी ऐसी बात नहीं लिखी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच साल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा जनता के बीच जा रही है। जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। झारखंड की सभी 14 सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दल आजसू की जीत होगी। यादव झारखंड के चुनावी दाैरे पर गुरुवार को पटना से हेलीकॉप्टर से धनबाद पहुंचे। उन्होंने धनबाद के बाद कोडरमा निगल गए। उन्होंने कहा कि धनबाद में भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह बड़े मतों के अंतर से चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद मुकाबले में ही नहीं हैं।
भाजपा नेताओं से प्राप्त किया फीडबैकः भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव यादव ने होटल कुकून में पार्टी नेताओं के साथ धनबाद लोकसभा क्षेत्र का फीडबैक प्राप्त किया। इस माैके पर सिंदरी के विधायक भूपेंद्र यादव, लोकसभा संयोजक हरि प्रकाश लाटा, भाजपा प्रत्याशी के चुनाव एजेंट जिला महामंत्री संजय झा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मिल्टन पार्थ सारथी, विक्रांत उपाध्याय, मानस प्रसून, मुकेश पांडेय, अमलेश सिंह, देवाशीष पाल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.