मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रखंड मुख्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने इस पर हस्ताक्षर किया।
By Edited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 08:45 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 10:48 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पोड़ैयाहाट (गोड्डा): आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रखंड मुख्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ कंचन सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी अशोक यादव, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका, रोजगार सेवक सहित अन्य प्रखंड कर्मियों के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने इस पर हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
इस अवसर पर बीडीओ कंचन सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है। खासकर वैसे मतदाता जो वोट डालने के लिए जाने में परहेज करते हैं, या वोट डालना अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते हैं। उन्होंने लोगों से कहा है कि सशक्त लोकतंत्र को बचाना है तो मतदान में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए। बिना किसी भय और प्रलोभन के मतदान करना चाहिए। उन्होंने प्रखंड कर्मियों से अनुरोध किया कि अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि प्रखंड द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें