Move to Jagran APP

LS Election 2019: बिहार में भाजपा नेतृत्‍व से नाराज हुए गिरिराज, कह दी ये बड़ी बात

केंद्र सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह बिहार भाजपा अध्‍यक्ष नित्‍यानंद राय से नाराज हैं। अपना चुनाव क्षेत्र बदले जाने के लिए वे प्रदेश नेतृत्‍व को जिम्‍मेदार मानते हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 11:25 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 11:25 PM (IST)
LS Election 2019: बिहार में भाजपा नेतृत्‍व से नाराज हुए गिरिराज, कह दी ये बड़ी बात
LS Election 2019: बिहार में भाजपा नेतृत्‍व से नाराज हुए गिरिराज, कह दी ये बड़ी बात

पटना [राज्य ब्यूरो]। केंद्र की पीएम मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह नवादा सीट बदले जाने को लेकर नाराज हैं। इसके बावजूद वे केंद्रीय नेतृत्व के फैसले के अनुरूप बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे। सिंह की नाराजगी विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय से है, जो उन्हें लगातार भ्रम में डाले रहे। उन्होंने कहा कि जब कभी प्रदेश अध्यक्ष उनसे मिलते थे, एक ही बात कहते थे- दादा आप चुनाव वहीं से लड़ेंगे जहां से आप चाहेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि अचानक ऐसा क्या हो गया कि केवल उनका ही क्षेत्र बदला गया। कहीं न कहीं प्रदेश नेतृत्व की इसमें भूमिका है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बेगूसराय या बिहार के किसी भी अन्य क्षेत्र से चुनाव लडऩे में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जिस तरीके से नवादा सीट लोजपा की झोली में सौंप दी गई, उससे उन्‍हें जरूर आपत्ति है।

उन्होंने कहा भूमिहार होने के नाते अगर उन्‍हें बेगूसराय भेजा जा रहा है तो हिन्दू होने के नाते अररिया या अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र से ही प्रत्याशी क्यों नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी को दुबारा देश का प्रधानमंत्री बनाना है, इसलिए भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता होने के नाते कोई भी जहर पीने को तैयार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.