Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता वर्मा को भाजपा चुनाव संचालन समिति में नहीं मिली जगह

पीएन सिंह को फिर से भाजपा उम्मीदवार बनाने पर रीता वर्मा ने कहा था कि वे सांसद बनने के लायक नहीं है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उनके कथन पर नाराज है।

By mritunjayEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 09:53 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 09:53 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019:  पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता वर्मा को भाजपा चुनाव संचालन समिति में नहीं मिली जगह
Lok Sabha Election 2019: पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता वर्मा को भाजपा चुनाव संचालन समिति में नहीं मिली जगह

धनबाद, जेएनएन। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा की चुनाव संचालन समिति बना ली गई है। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के भीतर आने वाली महगामा के विधायक अशोक भगत धनबाद लोकसभा प्रभारी हैं। उन्होंने चुनाव संचालन समिति बनाई है। इसमें 222 नाम है। सिर्फ रीता वर्मा का नहीं है, जो धनबाद की पूर्व सांसद रह चुकी है। भारत सरकार में वे कैबिनेट मंत्री भी थी। पीएन सिंह को फिर से भाजपा उम्मीदवार बनाने पर रीता वर्मा ने कहा था कि वे सांसद बनने के लायक नहीं है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उनके कथन पर नाराज है। चुनाव संचालन समिति में एक ऐसा नाम है जिस पर सभी चौंक गए हैं। झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह। वे जेल में हैं। 

loksabha election banner

महगामा विधायक अशोक भगत की चुनाव संचालन समिति में नेताओं की सूची इतनी लंबी है कि पढऩे में आठ मिनट लग जाय। लोकसभा संचालन समिति का संयोजक हरि प्रकाश लाटा और सह संयोजक एन के राय व अजीत महतो को बनाया गया है। धनबाद-बोकारो के सभी भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जियाडा के स्वतंत्र निदेशक, पूर्व मंत्री, बीस सूत्री अध्यक्ष, एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल आजसू पार्टी, लोजपा व जदयू के जिलाध्यक्ष को भी इसमें रखा गया है। कैबिनेट मंत्री अमर बाउरी, धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, विधायक फूलचंद मंडल, राज सिन्हा, बिरंची नारायण, जिला परिषद के अध्यक्ष रोबिन गोराई, सतेंद्र कुमार, गणेश मिश्रा, अपर्णा सेनगुप्ता, कुंती सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विनोद महतो, मंटू महतो, पिंटू सिंह को इस समिति में जगह मिली है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों को भी चुनाव संचालन समिति में रखा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.