Move to Jagran APP

महाभारतकालीन क्षेत्र है होशियारपुर, पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह भी रह चुके हैं यहां से सांसद

होशियारपुर की पहचान उत्तर भारत के बड़े ज्योतिष केंद्र के रूप में है। महाभारत काल में भी इसका जिक्र मिलता है। इस सीट से पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह सांसद रह चुके हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 04:29 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 05:21 PM (IST)
महाभारतकालीन क्षेत्र है होशियारपुर, पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह भी रह चुके हैं यहां से सांसद
महाभारतकालीन क्षेत्र है होशियारपुर, पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह भी रह चुके हैं यहां से सांसद

जेएनएन, होशियारपुर। होशियारपुर की पहचान उत्तर भारत के बड़े ज्योतिष केंद्र के रूप में है। महाभारत काल में भी इसका जिक्र मिलता है। इस सीट से पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह सांसद रह चुके हैं। उनके अलावा बसपा संस्थापक कांशी राम यहां से लोकसभा चुनाव जीते थे। इसी सीट से बसपा प्रमुख मायावती चुनाव हार चुकी हैं। उन्हें भाजपा के कमल चौधरी ने हराया था।

prime article banner

हलके में अधिकांश हिस्सा कंडी या बेट इलाके के अधीन आता है। यहां रोजगार मुहैया कराना बड़ी चुनौती है। अधिकतर लोकसभा चुनाव में यहां कांग्रेस को जीत मिली है। वर्ष 2009 में इसे आरक्षित कर दिया गया था। कुछ पुराने विधानसभा हलके काटकर नए हलके शामिल किए गए थे। अभी भाजपा के विजय सांपला यहां से सांसद हैं। इस क्षेत्र एनआरआइज का भी काफी दबदबा है। ज्यादातर लोग बिजनेस और कृषि करते हैं।

विधानसभा हलकों में किसका दबदबा

  1. चब्बेवाल- कांग्रेस
  2. होशियारपुर- कांग्रेस
  3. शामचौरासी- कांग्रेस
  4. उड़मुड़- कांग्रेस
  5. दसूहा- कांग्रेस
  6. मुकेरियां- कांग्रेस
  7. श्री हरगोबिंदपुर- कांग्रेस
  8. भुलत्थ- अपना पंजाब पार्टी
  9. फगवाड़ा- भाजपा

डेमोग्राफी

  • कुल वोटर्स: 12,99,234
  • पुरुष वोटर्स: 6,55,891
  • महिला वोटर्स: 6,43,343

पांच साल में बड़ी घटना

जुलाई 2018 में होशियारपुर में डायरिया फैसले से सात लोगों की मौत हो गई और करीब एक हजार लोग बीमार हुए थे।

विकास का हाल

सड़क-बिजली अादि तो यहां ठीक है, लेकिन रोजगार बहुत कम है। कंडी इलाके में इंडस्ट्री पैकेज लाने का मुद्दा हर चुनाव में उछलता है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही यह मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

स्थानीय मुद्दे

  • कंडी इलाके में बड़ी इंडस्ट्री न लग पाना।
  • कैंसर अस्पताल का काम पूरा न होना।
  • कंडी इलाके में जंगली जानवरों की समस्या।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.