Lok Sabha Election 2019: जदयू में शामिल हुए पूर्व सांसद सालखन मुर्मू
Lok Sabha Election 2019. झारखंड दिशोम पार्टी (जेडीपी) के संस्थापक सालखन मुर्मू को रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जदयू की सदस्यता दिलाई।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 09:57 AM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 09:59 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। पूर्व सांसद तथा झारखंड दिशोम पार्टी (जेडीपी) के संस्थापक सालखन मुर्मू रविवार को जदयू में शामिल हो गए। बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने आवास पर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र महतो भी उपस्थित थे। मुर्मू ने कहा है कि उन्होंने अपनी पार्टी जेडीपी से इस्तीफा दे दिया है। उनकी पत्नी सुमित्रा मुर्मू अभी पार्टी की अध्यक्ष हैं।
उन्होंने कहा कि चूंकि जदयू लोकसभा चुनाव में झारखंड में अपना उम्मीदवार नहीं दे रहा है, इसलिए विधानसभा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। चर्चा है कि सालखन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ही जदयू में शामिल हुए हैं। उन्हें जदयू में शामिल होने पर जदयू के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र महतो तथा महासचिव श्रवण कुमार ने बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें