Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है भाजपा: वीरभद्र सिंह

Lok Sabha Election 2019 भाजपा के पास वोट मांगने का कोई मुद्दा नहीं बचा है वह धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 10:13 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 10:13 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019 धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है भाजपा: वीरभद्र सिंह
Lok Sabha Election 2019 धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है भाजपा: वीरभद्र सिंह

चंबा, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। भाजपा के पास जनता के बीच वोट मांगने के लिए कोई भी मुद्दा नहीं बचा है। कांग्रेस के कार्यकाल में चंबा में भेदभावहीन व चहुंमुखी विकास हुआ है। चंबा में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग ने शहीदों व सेना के नाम पर वोट मांगने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है, बावजूद इसके भाजपा आयोग के आदेशों की अवेहलना कर शहीदों के नाम पर वोट मांग रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में चंबा को कई सौगातें प्रदान की गई हैं।

loksabha election banner

यहां मेडिकल कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज, बस अड्डा, राजकीय महाविद्यालय का नया भवन कांग्रेस की देन है। भाजपा ने विकास में नहीं ब्लकि लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का कार्य किया है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने ऐलान किया कि अनिल शर्मा जब भी अपने घर यानी कांग्रेस पार्टी में लौटना चाहते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। अनिल शर्मा को लेकर भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आया है। कांग्रेस में अनिल का स्वागत है और वह जब भी अपने घर आना चाहें, आ सकते हैं। कांग्रेस में आना या ना आना उनका अपना व्यक्तिगत फैसला है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस जीत का परचम फहराएगी। शिमला और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में  भाजपा चुनाव से पूर्व ही हार मान चुकी है। पार्टी को उक्त दोनों संसदीय क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी तक बदलने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जारी किया गया संकल्प पत्र पांच वर्ष पुराना है। इस मौके पर पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, हर्ष महाजन, आशा कुमारी सहित सुधीर शर्मा व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज नैयर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

मैं हमेशा सही लोगों का करता हूं प्रचार 

अगर मेरा पुत्र भी गलत हो तो मैं उसका सहयोग नहीं करता। पवन काजल हर गुण के धनी हैं और जनता की उम्मीदों पर अवश्य खरा उतरेंगे। मैं हमेशा सही लोगों के लिए ही प्रचार करता हूं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह ने ग्राम पंचायत साहो के गांव देहरा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल, पूर्व मंत्री हर्ष महाजन, सुधीर शर्मा, ठाकुर सिंह भरमौरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैय्यर सहित कई अन्य उपस्थित रहे। इसके उपरांत पुखरी पहुंचकर वीरभद्र्र सिंह व पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं ने बैरावाली माता का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। पुखरी में भी विशाल जनसभा को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.