Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी के सांसद कडिया मुंडा के बारे में कही ये बात

Lok Sabha Polls 2019. खूंटी से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए अर्जुन मुंडा ने कहा है कि कोशिश करेंगे कि खूंटी सांसद के रूप में कडिया मुंडा ने लोकप्रियता के जो आयाम गढ़े उसे बरकरार रखें।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 12:53 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 12:53 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी के सांसद कडिया मुंडा के बारे में कही ये बात
Lok Sabha Election 2019 : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी के सांसद कडिया मुंडा के बारे में कही ये बात

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि खूंटी सांसद के रूप में कडिया मुंडा ने लोकप्रियता के जो आयाम गढ़े उसे बरकरार रखें। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के नाते पार्टी का आदेश सर्वोपरि है और दिए गए दायित्व को पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है।  

loksabha election banner

अर्जुन मुंडा ने यहां खूंटी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जहां तक खूंटी के वर्तमान लोकसभा सदस्य कडिय़ा मुंडा की बात है, तो मैं उनकी सादगी का कायल हूं। मैं कोशिश करूंगा कि कडिय़ा मुंडा के बताए मार्ग पर चलकर खूंटी की जनता की उम्मीदों को पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि खूंटी भगवान बिरसा मुंडा की धरती है। वहां की एक अलग खुशबू है। उसे बरकरार रखने की जिम्मेदारी हम सब की है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। झारखंड की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा की बहुत अच्छी स्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यकर्ता लड़ते हैं। पार्टी का हर एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए ताकत से काम करेगा। 

पत्थलगड़ी को राजनीतिक नजरिए से देखना नहीं

मुंडा ने कहा कि पत्थलगड़ी जैसे ज्वलंत मुद्दे को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए। इसमें बहुत कुछ कहा गया है और सुना गया है। इसकी वास्तविकता और गहराई तक जाने की जरुरत है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.