Move to Jagran APP

Firozpur Lok Sabha Election Result 2019 : फिरोजपुर में चला सुखबीर बादल का जादू

Firozpur Lok Sabha Election Result 2019 फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से शिअद के प्रत्याशी सुखबीर बादल ने बड़ी जीत हासिल की है।

By Vineet SharanEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 06:44 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 03:16 PM (IST)
Firozpur Lok Sabha Election Result 2019 : फिरोजपुर में चला सुखबीर बादल का जादू
Firozpur Lok Sabha Election Result 2019 : फिरोजपुर में चला सुखबीर बादल का जादू

नई दिल्ली, जेएनएन। Firozpur Lok Sabha Election Result 2019 Live: फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को 1,98,136 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी। सुखबीर बादल को 6,31,100 और घुबाया को 4,32,964 वोट प्राप्त हुए। आप के हरजिंदर सिंह काका सरण मात्र 31,240 वोट प्राप्त कर सके।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में पंजाब के फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से शिअद के शेर सिंह घुबाया का निर्वाचन हुआ था। उन्हें 4,87,932 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 31,420 वोटों से हराया था। 2014 में कुल 72.64 प्रतिशत वोट पड़े थे।

फिरोजपुर पंजाब के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। इसके 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। 1952 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था। फिरोजपुर भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर बसा हुआ है। इसकी स्थापना फिरोज शाह तुगलक ने 14 वीं शताब्दी में की थी। यहां कुछ सेंचुरी और मेमोरियल हैं, जो घूमने के लिहाज़ से काफी अच्छी जगह हैं। दिल्ली से फिरोजपुर की दूरी करीब 432 किलोमीटर है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.