Loksabha Election 2019: बिना अनुमति प्रियंका गांधी के स्वागत पर पूर्व राज्यमंत्री समेत 50 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज
अमेठी में fबना अनुमति प्रियंका गांधी के स्वागत पर आचार संहिता के उल्लघंन पर पूर्व राज्यमंत्री सहित 15 नामजद व 50 अज्ञात कांग्रेसी नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ।
अमेठी, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी Loksabha Election 2019 के लिए अमेठी और रायबरेली के दौरे पर हैं। बुधवार को अमेठी में प्रियंका गांधी के स्वागत में बिना अनुमति जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता के उल्लघंन पर एफआइआर दर्ज हो गई है। इसमें पूर्व राज्यमंत्री भी शामिल हैं।
27 मार्च से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली दौरे पर हैं। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। अमेठी में स्वागत के लिए सैंकड़ों कार्यकर्ताओं जुटे। इसमें पूर्व राज्यमंत्री सहित 15 नामजद व 50 अज्ञात कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ जायस कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने की है। देर रात मुसाफिरखाना से रायबरेली जाते समय जायस नगर में किया गया था स्वागत। कांग्रेस नेता वह पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी के साथ अन्य कई नाम सामने आ रहे है। स्वागत के दौरान हाथ मे कांग्रेस का झंडा व तख्तियां लेकर सभी खड़े थे।