Lok Sabha Election 2019: गोड्डा के भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज
पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 मई को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के कुंडा में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया था। इस दाैरान भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया था।
By mritunjayEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 03:02 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 03:02 PM (IST)
देवघर, जेएनएन। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे पर देवघर जिले के कुंडा थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दुबे पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 मई को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के कुंडा में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया था। इस दाैरान भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया था। इसकी शिकायत महागठबंधन की तरफ से की गई थी। इसी आलोक में शनिवार को दुबे के खिलाफ कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें