Move to Jagran APP

Jharkhand : लोकसभा की चुनावी फिजां को रंगीन बनाएंगे फिल्मी सितारे

Lok Sabha Polls 2019. 1996 के बाद किसी चुनाव में फिल्मी सितारों की बात नहीं उठी लेकिन इस बार है। इसे झारखंड में तीसरा मोर्चा बनाने वाले जनमत ने हवा दी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 08:18 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 08:18 AM (IST)
Jharkhand : लोकसभा की चुनावी फिजां को रंगीन बनाएंगे फिल्मी सितारे
Jharkhand : लोकसभा की चुनावी फिजां को रंगीन बनाएंगे फिल्मी सितारे

जमशेदपुर [वीरेंद्र ओझा]। जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में समय-समय पर फिल्मी सितारों का जादू चला है। खासकर लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर धारावाहिक ‘महाभारत’ के कृष्ण नीतीश भारद्वाज ने यह साबित भी कर दिया था। 1996 के लोकसभा चुनाव में नीतीश भारद्वाज को वोट नहीं मांगना पड़ा था, बल्कि जगह-जगह उन्हीं की आरती उतारी जाती थी। 

loksabha election banner

इसके बाद से किसी चुनाव में फिल्मी सितारों की बात नहीं उठी, लेकिन इस बार है। इसे झारखंड में तीसरा मोर्चा बनाने वाले जनमत ने हवा दी है। जनमत के मुख्य संयोजक व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने घोषणा की थी कि जमशेदपुर से तीसरा मोर्चा फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को उम्मीदवार बनाएगी। जनमत के घटक दलों में शामिल मुख्य दल झारखंड पीपुल्स पार्टी को जमशेदपुर सीट मिला है। बेसरा ने कहा था कि तनुश्री का जन्म इसी शहर में हुआ। यहीं पली-बढ़ी। भले ही वह अब मुंबई में बस गई है, लेकिन यहां के लोगों का उससे भावनात्मक लगाव बना हुआ है। हाल ही में मीटू वाले प्रकरण से भी उसने बहादुर बेटी की छवि बनाई है, जिसे बॉलीवुड के बड़े सितारों ने भी सराहा है।

गोविंदा को दिया उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव

उधर, कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि उन्होंने महागठबंधन को जमशेदपुर से फिल्म अभिनेता गोविंदा को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस का तर्क है कि भाजपा के प्रभाव को ग्लैमरस छवि का उम्मीदवार आसानी से तोड़ सकता है। गोविंदा के दीवानों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। यदि वे यहां आ गए, तो नई पीढ़ी को भी उनका फैन बनते देर नहीं लगेगी। हालांकि अभी तक की खबर के मुताबिक महागठबंधन में जमशेदपुर सीट झामुमो को मिलने की सूचना है, लेकिन अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अंतिम दौर में क्या होता है, यह तो औपचारिक घोषणा के बाद ही पता चलेगा, लेकिन तब तक अटकलें तेज हैं कि जमशेदपुर एक बार फिर फिल्मी सितारों को चुनाव लड़ते देख सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.