नवकिशोर के बाद बड़े भाई राजकिशोर ने भी हाथ छोड़ पकड़ा शंख
ओडिशा के कार्यवाहक अध्यक्ष सह झारसुगुड़ा के पूर्व विधायक नवकिशोर दास के बीजू जनता दल में शामिल होने के बाद अब उनके बड़े भाई राजकिशोर दास ने भी पार्टी का हाथ छोड़कर बीजद का शंख पकड़ लिया है।
By Edited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 03:34 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 03:34 PM (IST)
संबलपुर, जेएनएन। ओडिशा के कार्यवाहक अध्यक्ष सह झारसुगुड़ा के पूर्व विधायक नवकिशोर दास के बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल होने के बाद अब उनके बड़े भाई राजकिशोर दास भी पार्टी का हाथ छोड़कर बीजद में शामिल हो गए हैं।
संबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके राजकिशोर दास ने शनिवार को भुवनेश्वर स्थित नवीन निवास में मुख्यमंत्री सह बीजद प्रमुख नवीन पटनायक की मौजूदगी में दल की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ संबलपुर जिला अनुसूचित जाति के अध्यक्ष मोतीलाल तांती, रीना तांती और कुचिंडा पंचायत समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता किशोर नायक भी बीजद में शामिल हो गए।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमानंद बिस्वाल की पुत्री सुनीता बिस्वाल ने भी काग्रेस का हाथ छोड़कर बीजद का शख थाम लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें