Election 2019: देवी दर्शन कर चुनाव प्रचार में उतरेंगे भाजपा के चंद्र कुमार बोस व लॉकेट चटर्जी
कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट से उम्मीदवार व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस कालीघाट स्थित काली मंदिर में प्रार्थना कर चुनाव प्रचार का शुभारंभ करेंगे।
By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 02:18 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 03:45 PM (IST)
कोलकाता, जेएनएन। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल की 42 में से 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। सूची जारी होने के एक दिन बाद से ही उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुट गए।
हुगली लोकसभा सीट से उम्मीदवार व प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी आज बांसबेरिया स्थित हंंससेश्वरी मंदिर में पूजा- अर्चना कर चुनाव प्रचार शुरु करेंगी।
वहीं कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट से उम्मीदवार व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस कालीघाट स्थित काली मंदिर में प्रार्थना कर चुनाव प्रचार का शुभारंभ करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें