Lok Sabha Election 2019: गुरु शिबू को चेले सुनील की चुनाैती, दुमका में अब तक सात नामांकन
अब तक दुमका लोकसभा क्षेत्र से सांसद शिबू सोरेन समते सात प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। नामांकन के लिए अंतिम तारीख 29 अप्रैल है।
By Edited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 12:53 AM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 09:52 AM (IST)
दुमका, जेएनएन। झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के गढ़ दुमका संसदीय क्षेत्र में उन्हीं के खिलाफ उनके पुराने चेले सुनील सोरेन ने खम ठोक दिया है। सुनील ने शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में दुमका से नामांकन दाखिल किया। अब तक दुमका लोकसभा क्षेत्र से सांसद शिबू सोरेन समते सात प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। नामांकन के लिए अंतिम तारीख 29 अप्रैल है।
लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के छठें दिन शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन, टीएमसी से अर्जुन पुजहर और सीपीआइ से सेनापति मुर्मू ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के लिए 12 लोगों ने पर्चा खरीदा है। जिसमें सात प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं और अंतिम दिन 29 अप्रैल को पांच बचे हुए प्रत्याशियों के नामांकन की संभावना है। नामांकन को लेकर सुबह दस बजे से पहले ही समाहरणालय के हर द्वार पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए थे। सबसे पहले सीपीआइ प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। उसके बाद दोपहर को भाजपा के सुनील सोरेन ने कृषि मंत्री रंधीर ¨सह, अमिता रक्षित, अमरेंद्र ¨सह की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया। नामांकन में मुख्यमंत्री को शामिल होना था। यज्ञ मैदान में सभा के बाद मुख्यमंत्री को प्रत्याशी के साथ रोड शो करते हुए दो बजे नामांकन करना था। यज्ञ मैदान में इसकी व्यापक तैयारी भी की गई थी। सभी नेता यहां पर मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन में देरी होने की वजह से सुनील को मुख्यमंत्री के बिना ही नामांकन पर्चा भरना पड़ा। पर्चा भरने से पहले प्रत्याशी ने इंडोर स्टेडियम के समीप मांझी थान में पूजा की। अंत में तृणमूल कांग्रेस के अर्जुन पुजहर ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। शनिवार और रविवार को अवकाश की वजह से नामांकन नहीं होगा। अंतिम दिन 29 अप्रैल को ही बचे हुए प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे।
नामांकन करने से बचे प्रत्याशी नाजिर रसीद कटाने वाले 12 में से पांच प्रत्याशी निर्दलीय रसका सोरेन, रमेश टुडू, एक मात्र महिला प्रत्याशी ठकरूण सोरेन के अलावा झादिप से सतीश सोरेन को नामांकन करना है। सभी प्रत्याशी 29 अप्रैल को पर्चा भर सकते हैं। अभी तक झामुमो से शिबू सोरेन, भाजपा से सुनील सोरेन, सेनापति मुर्मू, अर्जुन पुजहर, बाधराय सोरेन, मोहरिल मुर्मू व श्रीलाल किस्कू ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें