Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : बोले मतदाता, देश में डबल इंजन की सरकार से ही समुचित विकास..

Lok Sabha Election 2019. साकची निवासी मुन्ना अग्रवाल बोल पड़े- देश को डबल इंजन वाली सरकार चाहिए। केंद्र में मोदी और राज्य में रघुवर सरकार।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 11:05 AM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 11:05 AM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 :  बोले मतदाता, देश में डबल इंजन की सरकार से ही समुचित विकास..
Lok Sabha Election 2019 : बोले मतदाता, देश में डबल इंजन की सरकार से ही समुचित विकास..

जमशेदपुर मनोज सिंह। Lok  Sabha Election 2019 सुबह सवेरे ही जुबली पार्क चहक उठा है। सेहत के लिए फिक्रमंद युवा, बुजुर्ग व महिलाएं घास पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। उधर, जुबली पार्क गेट के ठीक सामने जग्गू की चाय दुकान पर शहर के विभिन्न इलाकों के दर्जन भर लोग कुर्सी पर विराजमान थे। इसी बीच चुनावी चर्चा चल पड़ी।

loksabha election banner

गाढ़ाबासा के विनय तिवारी उर्फ बाबा कहने लगे कि हर आदमी को मतदान जरूर करना चाहिए। स्थिर सरकार बनेगी तभी देश का चौतरफा विकास होगा। तभी आदित्यपुर से आए मनीष उर्फ बबलू ने कहा- मोदी सरकार दोबारा बननी चाहिए। इस कद का नेता किसी पार्टी में अभी नहीं है। ध्यान से सबकी बात सुन रहे साकची निवासी विट्ठल अग्रवाल बोले- सरकार ने पांच साल में कई सराहनीय कदम उठाए हैं। नोट बंदी, जीएसटी, बांग्लादेश भूमि विवाद का खात्मा, म्यांमार और पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक..।

 इस पर कारोबारी साकची निवासी मुन्ना अग्रवाल बोल पड़े- देश को डबल इंजन वाली सरकार चाहिए। केंद्र में मोदी और राज्य में रघुवर सरकार। डबल इंजन से देश व राज्य का सर्वागीण विकास होगा। अबकी मोदी सरकार बनी तो धारा 370 व 35 ए जरूर खत्म होगा। तभी मुन्ना अग्रवाल कहने लगे कि कांग्रेस की सरकार से यह संभव नहीं है, क्योंकि आज जो देश की स्थिति है यह उसी की ही देन है। गाढ़ाबासा निवासी रामस्वरूप सिंह कहने लगे कि देश को मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए। जिसमें निर्णय लेने की क्षमता हो। देशहित में कड़ा निर्णय ले सके। बाराद्वारी निवासी गोपाल सिंह चर्चा को आगे बढ़ाते हुए बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईमानदार व दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी हैं। जो निर्णय लेते हैं, उसे पूरा करने की क्षमता रखते हैं। दोबारा मोदी सरकार ही बननी चाहिए।

काशीडीह निवासी आलोक सिंह भी मोदी के जबरदस्त फैन दिखे। वह मोदी के विरोध में एक शब्द सुनना पसंद नहीं करते। कहते हैं कि भारत का जितना विकास मोदी के कार्यकाल में हुआ दूसरे ने नहीं किया। भारत विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है। तभी मानगो निवासी सीतारामजी बोले- भारत को आजादी के बाद पहली बार बढ़िया प्रधानमंत्री मिला है। इच्छाशक्ति व क्रियाकलाप सराहनीय है। विश्व पटल पर भारत को जो स्थान मिला है, वह कभी नहीं मिला था। वहीं नेहा लोधा कहने लगीं कि मोदी सरकार ने असंभव काम को संभव किया है। पांच साल में देश का विकास हुआ है। किसानों पर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए, जिनके श्रम के कारण आज हम रोटी खाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.