Move to Jagran APP

अल्‍मोड़ा सीट पर भाजपा का तिलिस्‍म तोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती, समझिए पूरा गणित

विधानसभा चुनाव के नतीजों का गणित अल्मोड़ा संसदीय सीट पर भाजपा को मजबूत स्थिति में दिखा रहा है। यहां की 14 विधानसभा क्षेत्रों में से 11 पर सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक काबिज हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 09:58 AM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 09:58 AM (IST)
अल्‍मोड़ा सीट पर भाजपा का तिलिस्‍म तोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती, समझिए पूरा गणित
अल्‍मोड़ा सीट पर भाजपा का तिलिस्‍म तोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती, समझिए पूरा गणित

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : विधानसभा चुनाव के नतीजों का गणित अल्मोड़ा संसदीय सीट पर भाजपा को बेहद मजबूत स्थिति में दिखा रहा है। यहां की 14 विधानसभा क्षेत्रों में से 11 पर सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक काबिज हैं। कांग्रेस को सिर्फ तीन सीटों से संतोष करना पड़ा है। चार में से दो जिलों बागेश्वर और चम्पावत में तो कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था। हालांकि कुछ सीटों पर भाजपा ने मामूली वोटों के अंतर से ही जीत हासिल की थी। भाजपा जहां राज्य में भी सत्ता पर काबिज है और लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के विधायकों का भी दबदबा है। ऐसे में जाहिर है कि कांग्रेस के लिए भाजपा के तिलिस्म को तोडऩा बड़ी चुनौती है तो भाजपा विधायकों पर अपने प्रत्याशी को जिताने का दबाव भी कम नहीं है। 

loksabha election banner

अल्मोड़ा लोकसभा सीट के अंतर्गत अल्मोड़ा जनपद के अंतर्गत छह विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें चार पर भाजपा काबिज है तो दो सीटें कांग्रेस के पास हैं। पिथौरागढ़ जनपद की चार विधानसभा सीट में तीन सीट भाजपा के पास तो एक सीट कांग्रेस के पास है। चम्पावत की दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी तो बागेश्वर की दोनों सीटों पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया था।

वित्त मंत्री की भी अग्निपरीक्षा

प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत पिथौरागढ़ से विधायक हैं। लोकसभा क्षेत्र की यह सीट पंत के लिए बड़ी परीक्षा से कम नहीं है। डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल पूर्व में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य वर्तमान में राज्यमंत्री हैं। ऐसे में लोकसभा प्रत्याशी की जीत-हार काफी हद तक इन कद्दावरों की छवि का भी आभास कराने वाली होगी।

कांग्रेस में कुंजवाल व माहरा का भी होगा आकलन

लोकसभा सीट के तहत जागेश्वर विधायक एवं पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और रानीखेत विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष करन माहरा की प्रतिष्ठा भी इस चुनाव से जुड़ गई है। पार्टी में वरिष्ठता एवं जिम्मेदारी के लिहाज से दोनों नेताओं पर अन्य विधायकों से अधिक दबाव रहेगा कि वे अपने प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोट से जिताकर लाएं।

लोक सभा सीट में दलीय स्थिति

अल्मोड़ा जनपद
विधानसभा विधायक पार्टी
1.    अल्मोड़ा          रघुनाथ चौहान            भाजपा
2.    रानीखेत          करन माहरा               कांग्रेस
3.    जागेश्वर         गोविंद सिंह कुंजवाल    कांग्रेस
4.    सोमेश्वर         रेखा आर्या                  भाजपा
5.    द्वाराहाट        महेश नेगी                  भाजपा
6.    सल्ट              सुरेंद्र सिंह जीना           भाजपा

पिथौरागढ़ जनपद
विधानसभा          विधायक                    पार्टी
1. पिथौरागढ़        प्रकाश पंत                 भाजपा
2. डीडीहाट           विशन सिंह चुफाल      भाजपा
3. गंगोलीहाट       मीना गंगोला              भाजपा
4. धारचूला          हरीश धामी                 कांग्रेस

चंपावत जनपद
विधानसभा            विधायक                   पार्टी
1.    लोहाघाट        पूरन सिंह फत्र्याल       भाजपा
2.    चंपावत          कैलाश गहतोड़ी          भाजपा

बागेश्वर जनपद
विधानसभा            विधायक                  पार्टी
1.     बागेश्वर        चंदन राम दास          भाजपा   
2.    कपकोट          बलवंत भौर्याल         भाजपा

यह भी पढ़ें : नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के दो मंत्रियों अरविंद व यशपाल की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर

यह भी पढ़ें : 'आप' के संस्‍थापकों में शामिल रहे समाजशास्त्री प्रो. आनंद ने केजरीवाल पर बोला बड़ा हमला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.