लोकसभा चुनाव के पहले नक्सलियों के खिलाफ बोकारो-धनबाद में चलेगा बड़ा अभियान
लोकसभा चुनाव को हर हाल में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बोकारो-धनबाद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम पुलिस करने जा रही है।
By Edited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 07:58 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 03:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बोकारो: लोकसभा चुनाव को हर हाल में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बोकारो-धनबाद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम पुलिस करने जा रही है। कोयला क्षेत्र के डीआइजी प्रभात कुमार ने यह दावा किया है।
इससे पहले बोकारो एसपी कार्यालय में बीते गुरुवार को डीआइजी ने सीआरपीएफ सुरेश शर्मा के अलावा बोकारो एसपी पी मुरुगन, धनबाद एसएसपी किशोर कौशल, सीआरपीएफ 26 वीं वाहिनी कमांडेंट अखिलेश सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि दोनों जिलों में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाएगी। वैसे तो अभियान चल रहा है, लेकिन इसे और तेज किया जाएगा। बचे हुए नक्सली दस्ते की नकेल पुलिस बहुत जल्द कसेगी। बूथ पर सुरक्षा के इंतजाम करने पर हुई चर्चा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की भी बैठक में रणनीति बनी थी। केंद्रीय बलों की जरूरत पर चर्चा होने के अलावा इन्हें रहने से लेकर ड्यूटी पर लगाने जाने की भी रणनीति बनी थी।
जब्त होगी दुर्योधन समेत टॉप थ्री नक्सलियों की संपत्ति: दोनों जिलों में सक्रिय टॉप थ्री नक्सलियों की संपत्ति लगभग चिह्नित हो चुकी है। इन्हें पुलिस जब्त करने की कार्रवाई बहुत जल्द शुरू करेगी। बोकारो में सक्रिय 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश सिंह के अलावा इनामी संतोष व अन्य नक्सलियों की संपत्ति का ब्योरा लगभग बनकर तैयार है। लेवी से कमाई गई इनकी संपत्ति को जब्त किया जाएगा। इन्हें मार गिराने या फिर गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस लगातार जुटी हुई है।
बंगाल की सीमा पर लग जाएगा चेकनाका: डीआइजी ने बताया कि बोकारो व धनबाद की सीमा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया समेत अन्य जिलों से सट रही है। बीते हफ्ते वहां के अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय के लिए बैठक हुई थी। बैठक में सक्रिय अपराधियों के साथ-साथ नक्सलियों की सूची का भी आदान-प्रदान हुआ है। इसपर काम भी दोनों जिलों में शुरू हो गया है। 10 दिनों के अंदर पश्चिम बंगाल की सीमा पर चेकनाका लग जाएगा। हर आने जाने वालों वाहनों की पुलिस सघन जांच करेगी। चुनाव को लेकर ऐसा किया जाएगा।
फ्लाइंग एस्कॉर्ट को बताए आदर्श आचार संहिता के कायदे-कानून: प्रशासन ने मजिस्ट्रेट के साथ तैनात किए गए फ्लाइंग एस्कॉर्ट में शामिल पुलिस अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के बारे जानकारी दी। इन्हें कायदे कानून बताकर यह कहा गया कि हर हाल में आदर्श आचार संहिता शत प्रतिशत पालन करवाना है।
अवैध असलहा व शराब माफियाओं पर भी होगी कार्रवाई: बैठक में अवैध असलहा से लेकर गैरकानूनी तरीके से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। कहा गया कि सूचना तंत्र को मजबूत कर ऐसे अपराध की रोकथाम के लिए कारगर कार्रवाई की जाए। लंबित वारंट व कुर्की की संख्या भी दोनों जिलों में शून्य हो। चुनाव के पहले व्यवस्था में खलल डालने वालों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई पुलिस करे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें