Move to Jagran APP

क्रिकेटर रविन्द्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा भाजपा में शामिल, लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें

भारतीय क्रिकेटर रविन्द्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा के भाजपा में शामिल हो गयी हैं। रिवाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हुई है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 09:26 AM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 09:26 AM (IST)
क्रिकेटर रविन्द्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा भाजपा में शामिल, लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें
क्रिकेटर रविन्द्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा भाजपा में शामिल, लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें

अहमदाबाद, जेएनएन। भारतीय क्रिकेटर रविन्द्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा के भाजपा में शामिल हो गयी हैं। रिवाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हुई है। हालाकि लोकसभा चुनाव से पहले उनके भाजपा में शामिल होने से राजनीतिक गर्माहट आयी है। लोगों में चर्चा से हे कि रिवाबा भाजपा की तरफ से भाजपा की सीट से चुनाव लड़ सकती

loksabha election banner

रिवाबा जामनगर शहर भाजपा कार्यालय में रविवार शाम कृषिमंत्री आर.सी. फलदू, सांसद पूनम बेन माडम, शहर भाजपा अध्यक्ष हसमुखख हिंडोचा और विधायक हकू भा जाडेजा की उपस्थिति में भाजपा में विधिवत प्रवेश किया शहर भाजपा के पद्दाधिकारियों ने भाजपा का खेस पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने क बाद रिवाबा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री व जनसंघ से भाजपा तक की वैचारिक यात्रा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। उनकी कोई राजनीतिक इच्छा नहीं हैं। केवल कार्यकर्ता की हैसियत से ही पार्टी में शामिल हुई है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले रविन्द्र जाडेजा और रिवाबा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। तब से उनके भाजपा उनके भाजपा मेँ शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही थी। जडेजा की पत्नी रिवाबा गुजरात करणी सेना की महिला अध्यक्ष भी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.