Move to Jagran APP

Godda Lok Sabha Election Result 2019 Live Update: निशिकांत को मिला बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ का आशीर्वाद, गोड्डा में लगाई हैट्रिक

Godda Lok Sabha Election Result भाजपा के निशिकांत दुबे गोड्डा से तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। वे 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जा चुके हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 08:00 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 11:54 PM (IST)
Godda Lok Sabha Election Result 2019 Live Update: निशिकांत को मिला बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ का आशीर्वाद, गोड्डा में लगाई हैट्रिक
Godda Lok Sabha Election Result 2019 Live Update: निशिकांत को मिला बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ का आशीर्वाद, गोड्डा में लगाई हैट्रिक

गोड्डा, जेएनएन। Godda Lok Sabha Election Result: गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ का आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को मिला है। उन्होंने चुनाव में झाविमो, झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन से मिली चुनौती को ध्वस्त करते हुए झाविमो प्रत्याशी प्रदीप यादव को 1, 84, 227 मतों के अंतर से शिकस्त दी है।

गुरुवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिकटिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना शुरू हुई। मतगणना के प्रथम चक्र से ही दुबे ने बढ़त बनाए रखी। उन्होंने 637610 मत प्राप्त किए। जबकि झाविमो प्रत्याशी प्रदीप यादव को 453383 मत मिले। गो्डडा लोकसभा क्षेत्र के तहत ही देवघर और जरमुंडी विधानसभा आता है। यहां क्रमशः बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ का मंदिर है। दोनों क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को मतदाताओं ने दिल खोलकर समर्थन किया।
तीसरी बार सांसद बने निशिकांतः निशिकांत दुबे गोड्डा से तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। वे 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जा चुके हैं। अबकी जीत के साथ ही उनकी हैट्रिक लगी है।

                                  गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का चुुनाव परिणाम
क्रमांक      प्रत्याशी नाम          पार्टी नाम        ईवीएम मत    पोस्टल बैलट    कुल मत          प्रतिशत

loksabha election banner
1 Zaffar Obaid Bahujan Samaj Party 17531 52 17583 1.47
2 Nishikant Dubey Bharatiya Janata Party 635383 2227 637610 53.4
3 Pradeep Yadav Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) 450677 2706 453383 37.97
4 Asha Makade Pichhara Samaj Party United 6571 9 6580 0.55
5 Noor Hassan Rashtriya Samta Party (Secular) 2302 5 2307 0.19
6 Bajrangi Mahtha Bahujan Mukti Party 3017 6 3023 0.25
7 Murari Kapri Aam Adhikar Morcha 2625 2 2627 0.22
8 Anup Kumar Sinha Independent 2533 1 2534 0.21
9 Jitendra Kumar Barnwal Independent 2978 4 2982 0.25
10 Madhusudan Ray Independent 6287 14 6301 0.53
11 Mahesh Kumar Suman Independent 10352 2 10354 0.87
12 K. Rangaiah Independent 16453 3 16456 1.38
13 Birendra Kumar Independent 13610 3 13613 1.14
14 NOTA None of the Above 18650 33 18683 1.56

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.