Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: शिबू सोरेन के आवास पर धमके ददई समर्थक, कीर्ति को दिखाया काला झंडा

विरोध देख बैठक में उपस्थित कांग्रेसी भी सड़क पर निकल गए और ददई दुबे के विरोध में नारेबाजी करने लगे। महागठबंधन समर्थक एक युवक फरसा लेकर निकल आया।

By mritunjayEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 09:23 AM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 09:23 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: शिबू सोरेन के आवास पर धमके ददई समर्थक, कीर्ति को दिखाया काला झंडा

बोकारो, जेएनएन। पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे का टिकट काटकर कीर्ति आजाद को मैदान में उतारने के निर्णय का ददई दुबे समर्थकों ने विरोध किया है। शिबू सोरेन के आवास पर महागठबंधन की बैठक चल रही थी। तभी ददई समर्थक बाहर पहुंच गए और कीर्ति आजाद वापस जाओ के नारे लगाए। उनके साथ राजद समर्थक भी थे। काला झंडा भी दिखाया। बैठक शिबू सोरेन के सेक्टर-1 स्थित आवास पर हो रही थी।

loksabha election banner

विरोध देख बैठक में उपस्थित कांग्रेसी भी सड़क पर निकल गए और ददई दुबे के विरोध में नारेबाजी करने लगे। महागठबंधन समर्थक एक युवक फरसा लेकर निकल आया। दोनों ओर से टकराव बढ़ता देखा झामुमो के समर्थकों ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत कराया। काला झंडा दिखाने को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी का कहना है कि कुछ लोग जो कांग्रेस विरोधी हैं ऐसा कर रहे हैं। इससे विजय रथ नहीं रुकेगा। धनबाद से कीर्ति आजाद का सांसद बनना तय है। विरोध करने वालों में यदि कोई कांग्रेस का पदाधिकारी है तो कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद का कहना है कि 20 -25 लोगों से धनबाद लोकसभा में कोई अंतर नहीं पडऩे वाला है। महागठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता हमारे साथ है। जीत पक्की है। उन्होंने ददई दुबे का नाम नहीं लिया।

गांव-गांव में होगा विरोध : काला झंडा दिखाने वाले बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी आरटीआइ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने कहा है कि बोकारो व चंदनकियारी विधानसभा के प्रत्येक गांव में विरोध होगा। बाहरी प्रत्याशी मंजूर नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय ने आम कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भाजपा से मिलकर नीलाम कर दिया है। विरोध करने वाले युवा राजद के जिलाध्यक्ष मो. इम्तियाज ने कहा कि कांग्रेस ने एक भी अल्पसंख्यक को टिकट नहीं दिया। चतरा में राजद के प्रत्याशी सुभाष यादव के खिलाफ प्रत्याशी उतारा। कांग्रेस चतरा में अपना प्रत्याशी नहीं हटाती है तो कांग्रेस को महंगा पड़ेगा।

एकजुट होकर चुनाव लडऩे का लिया संकल्पः बोकारो : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास पर महागठबंधन के घटक दलों की बैठक में धनबाद से लोकसभा प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद ने सभी से मुलाकात की। कहा कि चुनाव में सभी के सहयोग की आवश्यकता है। एक साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। झामुमो के संतोष रजवार, जिला सचिव जयनारायण महतो, महासचिव संतोष रजवार, अब्दुल वाहिद खान , झाविमो के डॉ. प्रकाश ने कहा एक-एक कार्यकर्ता जीत दिलाने का काम करेगा। राजद के बुद्धिनारायण यादव के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी व अन्य उपस्थित थे।

विरोध प्रत्येक स्थान पर हो रहा है। इसका मतलब नहीं है कि मैं विरोध करवा रहा हूं। धनबाद लोकसभा क्षेत्र बहुत बड़ा है। मै आज सुबोध कांत सहाय के नामांकन में शामिल होने के लिए रांची गया था। बोकारो पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करूंगा।

-चंद्रशेखर दुबे, पूर्व सांसद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.