Lok Sabha Election 2019: राहुल गांधी 2 मई को सिमडेगा में करेंगे जनसभा
Lok Sabha Election 2019. राहुल गांधी सिमडेगा में दिन के 10 बजे खूंटी लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 06:14 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 06:14 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची में पहले रोडशो और फिर लोहरदगा में महती चुनावी जनसभा के जरिये झारखंड में चुनाव प्रचार के धमाकेदार आगाज के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी दो मई को झारखंड आ रहे हैं।
राहुल गांधी यहां सिमडेगा में खूंटी संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में जनसभा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने बताया कि 2 मई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राहुल गांधी सिमडेगा में दिन के 10 बजे खूंटी लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी के आगमन की सूचना कंफर्म होते ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए टास्क निर्धारित किए जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें