Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: आतंकवादियों से इलू-इलू, कांग्रेस, पीडीपी और एनसी की नीतिः अमित शाह

मोदी सरकार बनने के बाद देश में ढेर सारा विकास हुआ। जम्मू को पहली बार विकास कैसे हो सकता है इसका अनुभव नरेंद्र मोदी सरकार ने कराया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 06:28 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 06:28 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: आतंकवादियों से इलू-इलू, कांग्रेस, पीडीपी और एनसी की नीतिः अमित शाह
Lok Sabha Election 2019: आतंकवादियों से इलू-इलू, कांग्रेस, पीडीपी और एनसी की नीतिः अमित शाह

ऊधमपुर, जागरण संवाददाता। आतंकवादियों के साथ ईलू-ईलू करना कांग्रेस, पीडीपी और एनसी की नीति तो हो सकती है, मगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भाजपा की नहीं। अगर सीमापार से गोली आएगी, तो यहां से गोला जाएगा। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को ऊधमपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित चुनावी रैली में कही। वहां ऊधमपुर -कठुआ डोडा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार के लिए आए थे।

loksabha election banner

जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है नारे के साथ अपना भाषण शुरु करते कहा देश में जहां भी जाते हैं। देश की जनता मोदी-मोदी कर यह बता रही है कि देश का अलगा प्रधानमंत्री कौन होगा। देश की जनता एक बार फिर से भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहती है। देश भर में विकास, गरीबों के लिए किए काम के साथ जम्मू कश्मीर भी एक मुद्दा है। कश्मीर में जो घटनाएं घट रही हैं। पूरे देश की जनता चट्टान की तरह जम्मू की जनता के साथ खड़ी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान और पंडित प्रेमनाथ डोगरा के आंदोलन के कारण आज जम्मू कश्मीर भारत का अंग है। यह सौभाग्य है वह उस पार्टी के अध्यक्ष हैंस, जिसके अध्यक्ष श्यामा प्रसादत मुखर्जी व पंडित प्रेमनाथ डोगरा रहे हैं।

मोदी सरकार बनने के बाद देश में ढेर सारा विकास हुआ। जम्मू को पहली बार विकास कैसे हो सकता है इसका अनुभव नरेंद्र मोदी सरकार ने कराया। 70-70 साल से एनसीपी, पीडीपी कांग्रेस ने जम्मू और लद्दाख के साथ सौतेले व्यवहार किया। आंदोलन होते रहे, मगर विकास ने कभी जम्मू की दहलीज पर दस्तक नहीं दी। मगर नरेंद्र मोदी के आने के बाद बिना आंदोलन और कुछ मांगे हर दिन जम्मू के विकास के लिए एक के बाद कदम उठे

भाजपा की सरकार में बना शैक्षिक केंद्र

नरेंद्र मोदी ने पहाड़ी लोगों को तीन प्रतिशत आरक्षण का वादा पूरा किया। जम्मू क्षेत्र शैक्षिक केंद्र बन गया। आईईटी, आईआईएम, आईआईएम सी, फूड क्राफ्ट जैसे संस्थान आए, एम्स की स्थापना प्रगति पर है। यह सब पांच साल में जम्मू और ऊधमपुर के लिए भाजपा सरकार ने दिए। पांच मेडिकल कॉलेज खुले। पांचों का काम जोरों पर जारी है। आगामी सत्र से जम्मू के 500 बच्चे हर साल डॉक्टर बन कर वाहर निकल सकें ऐसी व्यवस्था की है। साव्रजनिक क्षेत्र में दस नए नरसिंग कॉलेज, बेहतर संपर्क के लिए रावी पर अटल सेतू, की़ड़िया गंडियाल पुल, अमृतसर कटड़ा, चिनैनी नाशरी सुरंग जिसका काम कांग्रेस के समय में कछुआ गति से चल रहा था। मोदी सरकार ने पूरी दुनिया के देखने लायक सुरंग बना कर आवागमन का रास्ता सरल करने का काम किया। कठुआ जिला में शाहपुरकंडी व अन्य सिंचाई परियोजना को चालू करने की गतिविधी की। 26319 विस्थापित परिवारों के लिए दो हजार करोड़ देने का काम किया। 65 व 71 युद्ध विस्थापितों के लिए और 10 हजार करोड़, 5300 परिवारों को चिन्हित करने का काम भाजपा सरकार ने कर दिया है। 17 हजार से ज्यादा बंकर बना कर सीमा पर रहने वालों को सुरक्षित करने का काम किया है। राष्ट्रीय नदी कायाकल्प योजना के तहत देविका को दो सौ करोड़ का ग्रांट, रंजीत सागर, मानसर, वुलर, सुरंईसर झीलों के पुर्नोद्धार का काम सरकार ने किया है।

विकास के काम गिनाने के लिए सप्ताह की भागवत की जरूरत

डॉ.जितेंद्र और केंद्र सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्य इस सभा में गिनाना संभव नहीं है यह काम यदि करवाने होंगे तो यहां लोगों को मेरी सात दिन की भागवत रखवानी पड़ेगी। तब कहीं जाकर विकास के सभी काम गिनाए जा सकते हैं। इतने सारे काम पहली बार देने का काम भाजपा ने किया है। यूपीए की सरकार में देश में जम्मू कश्मीर को 98 हजार करोड़ रुपये को विकास के लिए दिया जाता था। जिसमें से शायद जम्मू को कुछ भी नहीं मिलता था। मोदी सरकार ने 2 लाख 74 हजार 114 करोड़ रुपये जम्मू कश्मीर को दिया। इसमें से 1.74 हजार करोड जम्मू और लद्दाख को देने का काम भाजपा ने किया है।

आतंकवाद के साथ विरोधी पार्टियां रही निशाने पर

देश के विभाजन के बाद से जम्मू कश्मीर के लोग प्रताड़ना झेलते आए हैं। 90 से आतंकवाद का बहादुरी का मुकाबला करते आए हैं। 90 से लेकर 2014 तक ज्यातर समय कांग्रेस की सरकारें रही। आतंकवादियों को किसी का खौफ नहीं रहा। आतंकी सरहद पार से देश में घुस कर जवानों के सिर काट कर दूसरी तरफ ले जाकर अपमानित करते थे। सरकारों की नींद नहीं खुलती थी। यूपीए की सरकार मौनी बाबा की सरकार थी। हेमराज का सिर काट कर ले जाना आज भी कोई नहीं भूला है। मगर नरेंद्र मोदी की सरकार ने उड़ी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राईक की। पुलवामा आतंकी हमले के बाद चालीस जवानों की शहादत से पूरे देश में आक्रोश था। पाक ने सीमा पर टैंक लगा अन्य तैयारियां की। मगर पाक की सारी तैयारियां धरी रह गई और प्रधानमंत्री ने एयरफोर्स से पाक के घर में घुस कर आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविरों को तबाह कर दिया। इसके बाद पूरे देश में उत्साह की लहर थी। जवान पटाखे चलाने लगे। शहीदों की तस्वीरों पर फूल मालाएं पहनाई गई। मातम दो ही जगह था। एक पाकिस्तान, जहां पर होना स्वभाविक था। दूसरा राहुल बाबा, एनसी और पीडीपी वालों के घर पर। माताम छाया था, जैसे चचेरे मौसेरे भाई मरे हों। गोली क जबाव गोले से देना चाहिए। राहुल के गुरु सैम पित्रोदा चर्चा करने को कहते हैं। भारत ने पाक की जनता पर बम नहीं गिराए। हिंदुस्तान की जनता के खून के प्यासे आतंकवादियों पर बम का कहर ढाया है। अगर दूसरी तरफ से गोली आएगी, तो यहां से गोला जाएगा। आत्मरक्षा हमारा अधिकार है। जिसे पूरे विश्व ने स्वीकारा है। एयर स्ट्राईक के बाद पाक ने छातियां पीटी, रोना धोना शुरु किया। मगर मोदी की कूटनीतिक के चलते विश्व भारत के साथ खड़ा रहा।

जम्मू कश्मीर में दूसरा पीएम बनाने का सपना नहीं होगा पूरा

उमर अब्दुला को तो सब कुछ विरासत में मिला। उमर कहते हैं, 35ए को मत छुईए। वरना जम्मू कश्मीर में एक और प्रधानमंत्री बनाना पड़ेगा। क्या उमर बना देंगे पीएम। और अगल वह बनाएंगे तो क्या हम बैठे रहेंगे। भाजपा की सरकार, अगर विपक्ष में भी होगी, तो भी जम्मू कश्मीर को हिंदुस्तान से कोई अलग नहीं कर सकता। उमर अब्दुला, महबूबा और उनके सरपरस्त राहुल बाबा यह कान खोल कर सुन लें। जम्मू कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री बनाने के सपने भाजपा के रहने तक कभी सफल नहीं होंगे।

जम्मू कश्मीर को हिंदुस्तान से नहीं होने देंगे अलग

राहुल से सवाल पूछते हुए कहा नेकां जो चुनावी सहयोगी है, उसके प्रत्याशी पाक जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। इस पाकिस्तान जिंदाबाद के साथ कांग्रेस खुद को संबंध पाती है या नहीं पाती है। अगर ले देन नहीं है तो क्यों एनसी के साथ समझौता टिका है। देश की सुरक्षा के लिए भाजपा ने अफसपा को कमजोर करने का दबाव आने पर महबूबा सरकार को गिरा दिया। दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके नेता अपने चुनाव मेनिफेस्टों को डाइल्यूट करने की बात कहती है। शर्म आनी चाहिए। नरेंद्र मोदी की सरकार के रहते अफस्पा को कोई डाईल्यूट नहीं कर सकता। जम्मू कश्मीर और देश की जनता को तय करना है कि आतंकवादियों का पक्ष लेकर अफसपा को दूर करने वाले कांग्रेस चाहिए या अफस्पा का समर्थन करने वाली भाजपा सरकार। देशद्रोह कानून को खत्म करने पर आड़े हाथों लेते हुए कहा देश में भाजपा की सरकार है। जो देश और भारत माता के दुकड़े करने के नारे लगाएगें, वह जेल की सलाखों के पीछे होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष बताएं वह देश के टुकड़े करने वालों के साथ खडे हैं। शर्म आनी चाहिए। भाजपा ने विकास, गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए सबके लिए किया है। बाकी कुछ हो या न हो, देश को कभी टूटने नहीं देंगे। जम्मू कश्मीर को हिंदुस्तान से अलग नहीं होने देंगे। कांग्रेस पार्टी एनसी और पीडीपी के साथ देश द्रोहियों की मदद करने वालों के साथ खड़ी है। प्रेस पर एक बार फिर से इमरजेंसी की तरह पाबंधियां लगाने की तैयारी कर रही है। भाजपा प्रेस की स्वचंत्रता के लिए उनके साथ खड़ी है।

उपलब्धियां भी गिनाई, और मांगे वोट

शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने देश में सात करोड़ को गैस चूल्हे दिए, आठ करोड़ लोगों शौचालय और 2.5 करोड़ लोगों को घर बनवा कर दिए, 2.35 करोड़ लोगों के घरों में बिजली पहुंचाई और 50 करोड़ को आयुष्मान का लाभ दिया है। दुनियां में देश का सम्मान बढाया है। देश महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है। पिछले बार डॉ. जितेंद्र को जिता कर भेजा था। क्षेत्र के विकास के लिए कठोर प्रयास किया। पांच साल के डॉ. सिंह को विजयी बना कर नरेंद्र मदोी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.