Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : सुबोधकांत सहाय का सीएम पर हमला, मालिकाना हक दिया नहीं; किस मुंह से वोट मांग रहे

Lok Sabha Election 2019. मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी से 25 साल से विधायक हैं। उन्होंने यहां की 86 बस्तियों में लोगों को मकानों का न मालिकाना हक दिया और ना ही लीज दी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 08 May 2019 12:51 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2019 12:51 PM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 : सुबोधकांत सहाय का सीएम पर हमला, मालिकाना हक दिया नहीं; किस मुंह से वोट मांग रहे
Lok Sabha Election 2019 : सुबोधकांत सहाय का सीएम पर हमला, मालिकाना हक दिया नहीं; किस मुंह से वोट मांग रहे

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  Lok  Sabha Election 2019 मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी से 25 साल से विधायक हैं। उन्होंने यहां की 86 बस्तियों में लोगों को मकानों का न मालिकाना हक दिया और ना ही लीज दी। वो किस मुंह से भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं। ये बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने साकची के एक होटल में पत्रकार वार्ता में कहीं। 

loksabha election banner

सुबोध कांत ने दावा किया कि महागठबंधन झारखंड में कम से कम 13 सीटें जीतेगा। धनबाद, जमशेदपुर, चाईबासा और गिरीडीह संसदीय सीटें भी महागठबंधन जीत रहा है। रांची व कोडरमा की सीटें भी महागठबंधन की झोली में हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में जमशेदपुर में लोगों को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ा गया। गैर लीज एरिया में लोगों को नागरिक सुविधाएं नहीं मिलीं। महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) अस्पताल में हर तरफ बदबू है। मरीजों का ठीक से इलाज नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री इस अस्पताल को ठीक नहीं कर पाए।

उठाया टायो की बंदी की मुद्दा

औद्योगिक क्षेत्र को नुकसान हुआ है। टायो और टाटा हिटाची जैसी कंपनियां बंद हो गईं। खरसावां से अभिजीत पावर और बोकारो से एस्सार स्टील चली गई। लोग बेरोजगार हो गए। इस सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के सिवा दिया ही क्या है। 16-17 साल में झारखंड में एक किलोवाट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। सीएम का मुंह ही नहीं है वोट मांगने का। सुबोधकांत ने कहा कि रघुवर की कहानी अनंत है। उन्होंने शिक्षा पर सकल घरेलू उत्पाद का छह फीसद खर्च करने का दावा किया था। 14 हजार प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड में निवेश के नाम पर पूरी दुनिया घूमे लेकिन, पंक्चर बनाने वाला तक नहीं आया।

खत्म होनेवाली है नरेंद्र मोदी की कहानी

सुबोध ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब उनकी कहानी खत्म होने जा रही है। उन्होंने रिजर्व बैंक से रिजर्व फंड तक लूट लिया। रिजर्व बैंक के दो गवर्नरों को इस्तीफा देकर जाना पड़ा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह कहते हैं कि सत्ता में आए तो देशद्रोह का सख्त कानून लाएंगे। सुबोध कांत ने सवाल खड़ा किया कि पांच साल तक क्या वो पांच साल तक क्या हनीमून मना रहे थे। भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्हें तड़ीपार कहा। सुबोध ने कहा कि देश को तानाशाह से बचाने के लिए महागठबंधन बना।

मोदी के कश्मीर व कांग्रेस के कश्मीर में फर्क 

सुबोध कांत सहाय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के कश्मीर में फर्क है। कांग्रेस पाकिस्तानियों से लड़ रही थी और नरेंद्र मोदी कश्मीरियों से लड़ रहे हैं। सत्ता के लोभ में महबूबा मुफ्ती के साथ सरकार बनाई। कश्मीर का खराब हाल कर के रख दिया। कांग्रेस के कार्यकाल में भी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकाल में सर्जिकल स्ट्राइक का प्रचार किया। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.