प्रियंका गांधी 14 मई को शिमला व मंडी में करेंगी जनसभाएं, राहुल गांधी 17 को साेलन में
Priyanka Gandhi Priyanka Gandhi Rally at shimla and Mandi अखिल भरतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी का पूर्वनिश्चित 17 मई का हिमाचल दौरा अब 14 मई को होगा।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 12:21 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 12:30 PM (IST)
शिमला, जेएनएन। अखिल भरतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी का पूर्वनिश्चित 17 मई का हिमाचल दौरा अब 14 मई को होगा। वहीं, राहुल गांधी 17 मई को सोलन में कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल के पक्ष में जनसभा करेंगे। मंगलवार 14 मई को प्रियंका गांधी शिमला संसदीय क्षेत्र के ठियोग में पार्टी प्रत्याशी धनीराम शांडिल के पक्ष में जनसभा करेंगी। इसी दिन मंडी जिला में भी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।
मंडी में प्रियंका गांधी हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते एवं पार्टी प्रत्याशी आश्रय शर्मा के समर्थन में रैली करेंगी। एक दिन में एक साथ दो जनसभा कर प्रियंका गांधी हिमाचल के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें