LokSabha Election 2019: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह ने रोड शो निकाल दिखाई पार्टी की ताकत
सुल्तानपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने 2014 में अपनी धर्मपत्नी की जमानत न बचा पाने वाले राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 02:13 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 02:13 PM (IST)
सुल्तानपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी पर लोगों का रूझान बढ़ाने कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर संजय सिंह ने रविवार को मेगा रोड शो निकाला। इस दौरान उनके समर्थकों ने कांग्रेस के सपोर्ट में जमकर नारे भी लगाए। सुल्तानपुर की सडंकों पर कांग्रेस की ताकत को दिखाते हुए काफिला अागे बढ़ा। डॉक्टर संजय सिंह ने पत्नी अमिता सिंह समेत आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद और तिकोनिया पार्क पहुंचकर डॉक्टर लोहिया को माल्यार्पण किया।
इसी बीच अवधी भाषा में संजय सिंह ने कहा कि गांव, गरीब, किसान के लिए जो काम अभी तक नहीं हुआ, अब वो पूरा होंगे। 2009 से दोगुना सीट उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जीते। उन्होंने कहा कि सपा का बसपा से गठबंधन हुआ तो हुआ। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हमारा गठबंधन तो जनता के साथ है। जनता हमें आपन आशीर्वाद देगी और उसी ताकत से रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें