Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव: बिहार कांग्रेस की कलह फिर सतह पर, खूब लगे मुर्दाबाद के नारे

लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के घटक दलों में असंतोष अभी भी कायम है। बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नेताओं पर सीट बेचने का आरोप लगा हंगामा किया। इस खबर में जानिए मामला।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 12:40 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 06:44 PM (IST)
लोकसभा चुनाव: बिहार कांग्रेस की कलह फिर सतह पर, खूब लगे मुर्दाबाद के नारे
लोकसभा चुनाव: बिहार कांग्रेस की कलह फिर सतह पर, खूब लगे मुर्दाबाद के नारे
पटना [जेएनएन]। महाबठबंधन में आज शाम घटक दलों की सीटों की घोषणा कर दी जाएगी, लेकिन अभी भी 'ऑल इज वेल' नहीं है। सीटों को ले घटक दलों की कलह आज तब सामने आया, जब बिहार कांग्रेस मुख्‍यालय (सदाकत आश्रम) में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता औरंगाबाद की लोकसभा सीट हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) को बेचने का आरोप लगाते हुए पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. मदन मोहन झा तथा डॉ. अखिलेश सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
औरंगाबाद सीट बेचने के आरोप में हंगामा
सदाकत आश्रम में आज सुबह से ही असंतुष्‍ट कार्यकर्ता जुटने लगे थे। वे औरंगाबाद सीट को 'हम' को देने के खिलाफ धरना पर बैठ गए। इसके बाद वे प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल तथा डॉ. अखिलेश सिंह के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ता पैसे लेकर औरंगाबाद सीट 'हम' से बेचने का आरोप लगा रहे थे। वे औरंगाबाद सीट पर कांग्रेस के निखिल कुमार को टिकट देने की मांग कर रहे थे।

खूब लगे मुर्दाबाद के नारे, कहा- पार्टी का करेंगे विरोध
कार्यकर्ताओं के अनुसार शक्ति सिंह गाेहिल गुजरात से आकर यहां गंदी राजनीति कर रहे हैं। कार्यकर्ता अपने नेताओं के लिए मुर्दाबाद के नारों के बीच आपत्तिजनक शब्‍दों का भी इस्‍तेमाल कर रहे थे। उन्‍होंने औरंबाद सीट निखिल कुमार को नहीं दिए जाने पर पूरे बिहार में पार्टी का विरोध करने की भी बात कही।

सीटों को ले घटक दलों में कलह जारी
दरअसल, दिल्ली-पटना-रांची में कई दौर के महामंथन के बाद महागठबंधन में सीट बंटवारे का झंझट सुलझा लेने का दावा किया जा रहा था, लेकिन बिहार कांग्रेस मुख्‍यालय में हुई आज की घटना ने दावों की पोल खोल दी है। कुछ सीटों के सहयागी दलों के खाते में जाने के कारण घटक दलों में आंतरिक असंतोष भी है। महागठबंधन के दलों के नेता आज केवल उन्‍हीं सीटों के संबंध में जानकारी देंगे, जिनपर सहमति बन चुकी है। असहमति वाली सीटों की जानकारी दूसरे फेज में दी जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.