Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019: राहुल को कांग्रेस पर नहीं चांद-सितारे के झंडे पर भरोसा : CM योगी

टिकैतनगर में फैज़ाबाद से प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 03:39 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 03:43 PM (IST)
Loksabha Election 2019: राहुल को कांग्रेस पर नहीं चांद-सितारे के झंडे पर भरोसा : CM योगी
Loksabha Election 2019: राहुल को कांग्रेस पर नहीं चांद-सितारे के झंडे पर भरोसा : CM योगी

बाराबंकी, जेएनएन। राहुल को कांग्रेस पर नहीं चांद-सितारे के झंडे पर भरोसा हैै। यह बात बाराबंकी के टिकैतनगर में फैज़ाबाद से प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। सीएम ने कहा, अमेठी में राहुल चुनाव हार रहे हैं। मायावती के कांग्रेस-भाजपा को फर्जी आंबेडकर वादी बताने पर कहा हम कोई वादी नहीं भारतवासी हैं।

loksabha election banner

सपा-बसपा ने किया बाबा साहब का अपमान

मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहब से जुड़े स्थलों का स्मारक के रूप में किया विकास। बाबा का अपमान कांग्रेस सपा बसपा ने किया। बाबा को कांग्रेस ने संसद नहीं जाने दिया। जो बाबा को गाली देते थे, उनके साथ मायावती मंच शेयर कर रही हैंं।  उन्होंने कहा, इस लोकसभा चुनाव में जनता स्वयं चुनाव लड़ रही है। हर तरफ एक नारा गूंज रहा फिर एक बार मोदी सरकार। देश मे ये जो गूंज है वो अचानक नहीं है। गुजरात के सीएम के रूप में अच्छा काम किया, अब पांच वर्ष में पीएम मोदी ने अच्छा कार्य किया। 7 करोड़ को रसोई गैस, साढ़े बारह करोड़ किसानों को पीएम सम्मान निधि, 37 करोड़ गरीबों का बैंक में खाता खोलने, 50 करोड़ गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने का कार्य किया, आज उसकी गूंज है। 5 वर्ष का कार्यकाल चार भागों में देखे।

वैश्विक स्तर पर भारत का दुनिया मे सम्मान बढ़ा है। मसूद अजहर को वैश्विक आंतकवादी घोषित किया गया। ओसामा बिन लादेन की तरह उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। जो कार्य कांग्रेस के लिए नामुमकिन था वो कार्य मोदी ने मुमकिन किया। पाताल में भी दुश्मन को खोज निकाला। समाजवादी पार्टी की सरकार में अयोध्या में रामलला में आंतकवादी हमला होता है, आंतकवादियों की मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया। आंतकवाद को देश के वोट बैंक से जोड़ने के लिए सपा व कांग्रेस ने देश के साथ धोखा दिया। कुंभ का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि जो भी गलत हरकत करेगा तो उसकी जय श्रीराम की यात्रा निकल चुकी होगी। भारत का 130 करोड़ जनमानस सुरक्षित हुआ तो दुनिया में भारत का मान बढ़ा।

पाक की छाती पर चढ़कर बहादुर जवानों ने  आतंकी कैंप नष्ट किया। क्या यह कार्य राहुल गांधी कर पाएंगे। अमेठी में राहुल चुनाव हार रहे है। केरल जाकर चांद सितारों को ओढ़ कर चुनाव लड़ते है। अमेठी की जनता पर उनका विश्वास नहीं रहा। प्रदेश में हाइवे, एक्सप्रेस - वे, रेलवे मेडिकल कालेज बन रहा है। आम जन के जीवन में कैसे सुधार लाया जा सकता है यह कार्य मोदी कर रहे है।

क्या सपा बसपा सरकार में बिजली मिलती थी। अगर बिजली देते तो रात के उजाले में डकैती कैसे डालते। हर जिला मुख्यालय को 24 घन्टे तहसील मुख्यालय को 18 घन्टे बिजली हम दे रहे है। देवा में बिजली होती थी, महादेवा में नहीं होती थी। हमने भेदभाव समाप्त किया। अब देवा के साथ महादेवा में भी बिजली मिलती है। बाराबंकी के प्रगतिशील किसानों ने कृषि में बड़ा काम किया। पद्य श्री मिला है। बीजेपी सरकार 1860 रुपए प्रति कुंतल गेहूं खरीद कर किसानों के सीधे खाते में डालेंगे। गठबंधन पर तंज कसा कि 23 मई को सपा बसपा कांग्रेस का सफाया होगा। तब बुआ बोलेंगी कि बबुआ गुंडों का सरताज है। बबुआ बोलेगा कि बुआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति है। 

अब भाई-बहन बना रहे झूठ बोलने का रिकॉर्ड

विधानसभा चुनाव में 2017 में जनता ने दो लड़कों की जोड़ी को खारिज किया था। अब भाई बहन आकर प्रदेश में झूठ बोलने के रिकार्ड बना रहे हैं। रोज झूठ बोलकर सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगती है। प्रियंका बच्चों को गाली सीखा रही है। यह किसी नारी को शोभा देता है। भारत का बच्चा बच्चा राम है। यहां का बच्चा यह स्वीकार नहीं  कर रहा है। ये गाली तुमको मुबारक हो। प्रदेश में बीजेपी सरकार में पांच कार्य पहले किया, कर्ज माफ किया। पीएम सम्मान निधि सबके खाते में पहुंची। 23 मई के बाद 5 एकड़ की सीमा समाप्त कर सभी किसानों को पीएम सम्मान निधि दी जाएगी। 

बुचड़खाने बन्द किये, निराषित गोवंश के लिए हर जिले में गोशाला खोला, गो सेवा करेंगे, गो माता को कटने नहीं देंगे। एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स बनाया। अपराधियों को निर्देश दिया या तो जेल या फिर राम नाम सत्य। प्रदेश की कानून व्यवस्था आज देश में नजीर बनी है। 400 वर्षों से कैद अक्षयवट को दर्शन के लिए खोला गया। अयोध्या को वैश्विक स्थान दिलाया जा रहा है। बीजेपी बिना भेदभाव के सबको बिजली मुहैया कराने का काम किया। विधानसभा में जो बहुमत दिया, उसी बहुमत से अयोध्या सीट से लल्लू सिंह को भारी मतों से जिताए। यहां पर हमारी राज्य अतिथि ज्ञान माता का आगमन हुआ है। चुनाव आयोग के चलते वहां नहीं जा पा रहा हूं।

लल्लू सिंह ने योगी के गुरु का संस्मरण कर गोरक्षपीठ से अपने रिश्तों को ताजा किया। अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन कर योगी ने  अयोध्या की महिमा को बताने का काम किया। 

सभा को विधायक सतीश शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विवेकानन्द पांडेय, सुधीर सिंह, रामनगर विधायक शरद अवस्थी, हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने संबोधित किया। 

शंख ध्वनि कर समर्थकों ने दिखाया उत्साह

जनसभा के दौरान नमो टीशर्ट पहने आधा दर्जन भाजयुमो कार्यकताओं ने लगातार आकर्षक का केंद्र बने रहे। लगातार शंख ध्वनि कर योगी का ध्यान भी खींचा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.