Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: झारखंड के चुनावी रण में उतरने लगे छत्तीसगढ़ के भाजपाई

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक 30 अप्रैल से 10 मई झारखंड के दौरे पर रहेंगे। कौशिक 30 अप्रैल की शाम रांची पहुंचेंगे।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 07:09 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: झारखंड के चुनावी रण में उतरने लगे छत्तीसगढ़ के भाजपाई
Lok Sabha Election 2019: झारखंड के चुनावी रण में उतरने लगे छत्तीसगढ़ के भाजपाई

धनबाद, जेएनएन। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद वहां के भाजपा के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता झारखंड में उतरने लगे हैं। एक-दो दिनों में उत्तरी छोटानागपुर और संताल परगना के लोकसभा क्षेत्रों में कैंप कर जाएंगे। इन क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव तक कैंप कर अभियान चलाएंगे।

loksabha election banner

साैदान सिंह ने लगाई क्लासः भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री साैदान सिंह ने झारखंड में मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने रविवार की रात जैनामोड़ में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चाैधरी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्लान तैयार किया। इसके बाद सोमवार सुबह धनबाद में भाजपा विधायक राज सिन्हा के आवास पर बैठक कर धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की तैयारियों का फीडबैक प्राप्त किया। वे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश देने के बाद दुमका निकल गए।

10 मई तक झारखंड में रहेंगे नेता प्रतिपक्ष धरमपाल काैशिकः छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक 30 अप्रैल से 10 मई झारखंड के दौरे पर रहेंगे। कौशिक 30 अप्रैल की शाम रांची पहुंचेंगे। अगले दिन वह 1 मई को धनबाद आएंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पार्टी के कार्यक्रमों की रूप रेखा के अनुसार वे 10 मई तक झारखंड के चुनावी दौरे पर रहेंगे। कौशिक के साथ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी तथा छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भी दौरे में रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.