Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: हेमा मालिनी बोलीं, हमें इतनी शक्ति दें कि विरोधी थर-थर कांपने लगे

Lok Sabha Election 2019. भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने रांची के चुटिया इलाके में महादेव मंडा मैदान में रांची के बीजेपी प्रत्‍याशी संजय सेठ के लिए वोट मांगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 01 May 2019 05:16 AM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 05:55 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: हेमा मालिनी बोलीं, हमें इतनी शक्ति दें कि विरोधी थर-थर कांपने लगे
Lok Sabha Election 2019: हेमा मालिनी बोलीं, हमें इतनी शक्ति दें कि विरोधी थर-थर कांपने लगे

रांची, जासं। Lok Sabha Election 2019 - हमें इतनी शक्ति दें कि विरोधी थर- थर कांपने लगे : हेमा मालिनी
 भाजपा की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने रांची की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने की अपील की। कहा, आप सभी हमें इतनी शक्ति दें कि विरोधी थर-थर कांपने लगे। रांची के चुटिया मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में वोट मांगे। कहा, आप संजय सेठ को जिताएंगे तो मोदी जी जीतेंगे।

loksabha election banner

कहां, मेरा भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़ाव रहा है, यह पार्टी किसी खास वर्ग, जाति की पार्टी नहीं है। यह जनता की पार्टी है। मोदी जी ने पिछले पांच सालों में जो किया है, किसी ने नहीं किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व की यूपीए सरकार को भी निशाने पर लिया। हेमामालिनी ने कहा, कांग्रेस के समय में अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब थी, गरीबी बढ़ रही थी। बेरोजगारी चरम पर थी। लेकिन पिछले 5 सालों में स्थिति बदली है। अर्थव्यवस्था आगे बढ़ी है। पूरे विश्व में मोदी जी के नेतृत्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। हेमा मालिनी ने केंद्र सरकार की उज्ज्वला, आवास समेत अन्य योजनाओं की भी चर्चा की।

महागठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ मोदी को हटाने के लिए गठबंधन बना रहा है। विपक्ष डर गया है, इससे पता चलता है कि हमारे प्रधानमंत्री में कितनी ताकत है। उन्होंने आतंकवाद को लेकर सरकार के स्तर से उठाए गए कड़े कदमों का भी जिक्र किया। मुम्बई हमले की चर्चा करते हुए कहा कि तब अटैक हुआ और कांग्रेस की सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया लेकिन आज पुलवामा हमले के 13 दिनों के अंदर सरकार ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया है।

मोदी जी ने सेना को ताकत दी है ताकि वो सर्जिकल स्ट्राइक कर सके। कहा हमें प्रधानमंत्री का साथ देना है ताकि विकास का रथ चलता रहे। हर जगह कमल खिले। कमल का फूल हज़ार बार खिले। जनसभा को भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ और नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने भी संबोधित किया।

इस बार मोदी जी के विकास की लहर है
खलारी में जनसभा में बोलते हुए हेमामालिनी ने कहा कि 2014 में मोदी की लहर थी। इस बार मोदी के विकास की लहर है। डकरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने रांची लोकसभा सीट से भाजपा एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के लिए वोट मांगा। सभा में हेमा मालिनी ने कहा कि 5 साल में पूरे देश में बदलाव आया है। कांग्रेस सरकार ने पिछले 70 साल में कुछ भी काम नही किया। गरीब और गरीब होते चले गए। 

भ्रष्टाचार और बढ़ गया और देश की स्थिति खराब होती चली गयी।  वाजपेयी जी की सरकार के बाद 10 साल कांग्रेस की मनमोहन सरकार को लोगो ने गलती से चुन लिया था। लेकिन उसके बाद आई मोदी सरकार ने विकास की लहर दौड़ा दी। और पूरे विश्व मे भारत और भारतीयों का मान  सम्मान बढ़ाया। हमारे मुंबई में इतना बड़ा आतंकी हादसा हुआ लेकिन यूपीए सरकार ने कुछ भी नही किया।  हमारे मोदी जी ने आतंकियों के खिलाफ सीमा पार करके दो दो बार सेना को कार्रवाई करने की छूट दी।

पुलवामा घटना के 13 दिन बाद ही मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक करके  जवाब दिया। ईंट का जवाब पत्थर से दिया गया।  विपक्षियों को बहुत याराना लगता है पाकिस्तान से। आज एक आदमी पूरा देश को बदलने निकला है। लेकिन ये गद्दार लोग गठबंधन बना कर इन्हें नीचे उतारने पर तुले है। वे लोग गठबंधन बांध के बैठे हुए है। पूरे देश मे मोदी मोदी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए मोदी का आना जरूरी है।

हेमा ने कहा कि यदि इस बार चूक गए तो आने वाली पीढ़ी आपसे सवाल पूछेगी। हमने देश के साथ गद्दारी नही की। हमने मादी जी के साथ चौकीदार बनकर देश की रक्षा की। इसलिए आप देश के भविष्य के लिए, झारखण्ड के लिए, रांची के लिए और आपके खलारी के लिए सही निर्णय ले और संजय सेठ को जीता कर मोदी जी के हाथों को मज़बूत करे।  इधर प्रत्याशी संजय सेठ ने पाने पांच संकल्प बताए और अपने लिए वोट की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.