Lok sabha Elections 2019 : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा- लोकतंत्र की हत्या कर रही ममता
Lok sabha Elections 2019 भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन गोरखपुर आए हुए थे। उन्होंने पश्चिम बंगला की मुख्यमंत्री को तानाशाह बताया।
By Edited By: Published: Fri, 17 May 2019 10:16 AM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 12:36 PM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। Lok sabha Elections 2019 भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और रोड शो प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में लोकतंत्र की हत्या का सिलसिला शुरू हो गया है। वहां की मुख्यमंत्री की दमनकारी नीतियों के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को यातनाएं दी जा रही हैं। जनता उनकी इस नीतियों से आजिज आ चुकी है। यही वजह है कि वहां से ममता की राजनीतिक जमीन खिसक रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिस्सा लेकर लौटने के बाद अनिल जैन गोरखपुर में भाजपा के मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कातिलाना हमला करवा कर ममता ने यह साबित कर दिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रक्रिया में उनका कोई विश्वास नहीं रह गया है। दरअसल वह अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी हैं और ऐसे में घोर निराशा की दौर में गुजर रही हैं। मंगलवार की घटना इसका प्रमाण है।
रोड शो पर हमले के प्रत्यक्षदर्शी अनिल ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हथियारों से लैस थे। कार्यकर्ताओं के प्रयास और सीआरपीएफ की तेज प्रतिक्रिया से राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमलावरों से बचाया जा सका। राष्ट्रीय महासचिव ने ईश्वर चंद विद्यासागर की मूर्ति को खंडित कराने का आरोप भी तृणमूल कांग्रेस पर लगाया और विश्वास जताया कि 23 मई को ममता बनर्जी उखड़ जाएंगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को 23 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं। ममता बनर्जी पूरी तरह फेल हो चुकी हैं। उनके पास अपनी सत्ता बचाने के लिए अब कुछ भी नहीं रह गया है। वहां की जनता ममता बनर्जी की गरूर तोड़ने के लिए तैयार हो गई है। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें