Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे गढ़वा घाट, मिला विजय का आशीर्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वाराणसी स्थित गढ़वा घाट आश्रम में शाम साढे छह बजे पहुंचे। गढ़वा घाट में उन्होंने संतों को नमन किया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 12:02 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 08:48 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे गढ़वा घाट, मिला विजय का आशीर्वाद
Loksabha Election 2019 : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे गढ़वा घाट, मिला विजय का आशीर्वाद

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वाराणसी स्थित गढ़वा घाट आश्रम में शाम साढे छह बजे पहुंचे। इस दौरान उन्हें संत मत अनुयायी आश्रम मठ गढ़वा घाट से विजय का आशीर्वाद मिला । शाह गुरुवार शाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ यादवों की पीठ मानी जाने वाले इस आश्रम में पहुंचे। गोशाला में गायों को चारा खिलाया। पूर्व पीठाधीश्वरों की समाधियों में पूजन किया।

loksabha election banner

उन्होंने पीठाधीश्वर सद्गुरु स्वामी सरनानंद महाराज का दर्शन किया, वार्ता की और आशीर्वाद लिया। संत सम्मेलन के मंच पर पहुंचे तो पीठाधीश्वर सद्गुरु स्वामी सरनानंद ने उन्हें मंगलमय जीवन, कुशल नेतृत्व व मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद दिया। इस पर विभोर मन से शाह ने हाथ जोड़ पुन: प्रणाम कर लिया। हालांकि आचार संहिता का हवाला देते हुए उन्होंने मंच से कुछ भी बोलने से परहेज किया।

मीडिया से बातचीत में सद्गुरु स्वामी सरनानंद महाराज ने कहा कि संत के समक्ष जो भी श्रद्धा भाव से आता है, वह अपनी भावना अनुसार आशीर्वाद पाता है। जाति विशेष की पीठ के संबंध में उन्होंने कहा कि संत मत अनुयायी आश्रम मठ गढ़वा घाट सर्व धर्म सद्भाव की मिसाल है। यहां जाति पाति का कोई भेद न भक्तों में और न ही संतों में है। सभी जाति धर्म के साधु यहां पूजा साधना करते हैं।

अमित शाह उत्तर प्रदेश में चार जनसभाओं को सम्बोधित करने के बाद देर शाम वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से वे गढवाघाट आश्रम भी गए और संतों को नमन किया। इसके साथ ही संतों से मुलाकात कर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान की अपील भी की। गढ़वा घाट आश्रम में अमित शाह के पहुंचने से पहले पार्टी पदाधिकारी नलिन कोहली ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के वाराणसी स्थित गढ़वा घाट आश्रम में आगमन का समय छह बजे तय था लेकिन विलंब होने की वजह से समय को थोड़ा और आगे बढा दिया गया। गढ़वा घाट पहुंचने के बाद भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने संतों को नमन करने के साथ ही उनके साथ संवाद भी किया। इस कार्यक्रम की जानकारी सुबह ही अमित शाह के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर भी जारी की गई थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.