Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : कल खूंटी आयेंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कचहरी मैदान में करेंगे सभा को संबोधित

Lok Sabha Election 2019. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन मई को खूंटी आयेंगे। वे यहां कचहारी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 01:25 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 01:25 PM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 :  कल खूंटी आयेंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कचहरी मैदान में करेंगे सभा को संबोधित
Lok Sabha Election 2019 : कल खूंटी आयेंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कचहरी मैदान में करेंगे सभा को संबोधित

आदित्यपुर, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन मई को खूंटी आयेंगे। वे यहां कचहारी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। खूंटी से इसबार भाजपा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को प्रत्याशी बनाया है। उन्हें  कडि़या मुंडा का टिकट काटकर टिकट दिया गया है।

loksabha election banner

भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिला इकाई के मीडिया व आइटी सेल के संयोजक पंकज कुमार ने बताया कि सभा में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, कडिया मुंडा,खूंटी के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा और खुंटी जिला के जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो भी रहेंगे। 

हेमामालिनी की खरसावां में हो चुकी सभा

खरसावां शहीद मैदान में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में आयोजित सभा को पार्टी सांसद और अभिनेत्री हेमामालिनी ने बुधवार को संबोधित किया था। हेमा ने कहा कि वह विगत 23 वर्ष से भाजपा से जुड़ी हैं। यह पार्टी कोई जाति वर्ग की नहीं पूरे जनता के लिए है। यह पार्टी जनता के विकास के लिए है। कहा था कि 2009 में यहां आई थी और कड़िया मुंडा जी को आपने जिताया था। उम्मीद है कि इस बार अर्जुन मुंडा को भारी मतों से जिताइयेगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि आप यह ठान लें कि कमल फूल दोबारा खिलाना है। मुझे मथुरा का सांसद बनाकर सेवा करने का मौका मिला है। यह चुनाव देश का भविष्य से जुड़ा हुआ है,देश की सुरक्षा का सवाल है। इसलिए भाजपा के पक्ष में मतदान जरूर करें। 

विपक्ष पर कटाक्ष

हेमा ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष कहता है क्या काम हुआ। नोटबंदी,जीएसटी से देश को फायदा हुआ है। विपक्ष को अगर धरती में विकास नहीं दिख  रहा है तो  वह अंतरिक्ष में जाकर देखे। अंतरिक्ष में पूरे विश्व में देश चौथा स्थान हासिल किया है। आतंकवादी हमला में मुंबई दहलता था। उसके लिए आतंकवाद को रोका गया। पुलवामा घटना के विरोध में सर्जिकल स्ट्राइक कर मुह तोड़ जबाब दिया गया। पर विपक्ष को लगा कि यह झूठ है और सेना की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगने लगे। मोदी जी देश का भविष्य बदलने के लिए निकले हैं । आप उठिए और उन गद्दारों को जबाब दीजिये। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.