Move to Jagran APP

Lok Sabha Election: भोपाल लोकसभा सीट जीतने के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, कांग्रेस अभी स्थानीय नेताओं के ही भरोसे

भोपाल की संसदीय जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। 24 अप्रैल बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। इधर कांग्रेस की बात करें तो अब तक एक भी स्टारक प्रचारक मैदान में नहीं दिखा है। न कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कोई सभा व रोड शो हुआ है और न ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आई हैं।

By Brajendra verma Edited By: Jeet Kumar Published: Sat, 27 Apr 2024 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2024 06:00 AM (IST)
भोपाल लोकसभा सीट जीतने के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

जेएनएन, भोपाल। वर्ष-1984 में कांग्रेस के केएल प्रधान ने भोपाल लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। 1989 से 2019 तक भाजपा जीत रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को रिकार्ड तोड़ मतों से हराया था। कांग्रेस जीत के लिए तरस रही है।

loksabha election banner

वर्ष-2024 के महासंग्राम में भी अब तक भाजपा कांग्रेस को चुनाव प्रबंधन व प्रचार में पछाड़ती हुई दिख रही है। 24 अप्रैल बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। मालवीय नगर तिराहे से नानके पेट्रोल पंप तिराहे तक सवा किलोमीटर के रोड शो में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लोगों की भीड़ रही और चारों तरफ अब की बार 400 पार के नारे सुनाई दिए। इधर कांग्रेस की बात करें तो अब तक एक भी स्टारक प्रचारक मैदान में नहीं दिखा है।

कांग्रेस के स्टारकों की कोई बड़ी सभा नहीं हुई

कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव स्थानीय नेताओं के साथ ही लोकसभा क्षेत्र में दौरे कर रहे हैं। न कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कोई सभा व रोड शो हुआ है और न ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आई हैं। इतना नहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महिल्लकार्जुन खरगे सहित कांग्रेस के स्टारकों की कोई बड़ी सभा हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए वो वहां व्यस्त हैं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुलनाथ के साथ मैदान में डटे होने से भोपाल में बड़ी सभा नहीं कर सके हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी दो बार अरुण श्रीवास्तव के साथ दिखे हैं। एक बार उन्होंने न्यू मार्केट में जाकर श्रीवास्तव के साथ चुनाव लड़ने का चंदा मांगा था। वहीं अरुण श्रीवास्तव के समर्थन में बैठक करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर काम करने के लिए कह चुके हैं।

भाजपा के मंत्री-विधायक जुटे

कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी गायब लोकसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता व संगठन काम क रहा है। भोपाल की सात विधानसभा क्षेत्र और एक सीहोर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रचार-प्रसार कांग्रेस की अपेक्षा जोर-शोर से चल रहा है। भाजपा आलाकमान ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगनवानदास सबनानी, विष्णु खत्री अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में मोर्चा संभाले हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.