Lok Sabha Election 2019 : भाजपा ने की चुनाव संचालन समिति की बैठक, शामिल हुए सहयोगी दल
Lok Sabha Election 2019. भाजपा चुनाव संचालन समिति की पहली बैठक में भाजपा के साथ सहयोगी आजसू जदयू और लोजपा के नेता शामिल हुए।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। Lok Sabha Election 2019 बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव संचालन समिति की पहली बैठक में भाजपा के साथ सहयोगी आजसू, जदयू और लोजपा के नेता शामिल हुए। इसमें बूथ व शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष फोकस रहा। सभी विभागों और प्रभागों से जुड़े लोगों के लिए दायित्व और जिम्मेदारियां तय की गईं। अध्यक्षता लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक मुरलीधर केडिया व संचालन महानगर भाजपा के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी दीपक प्रकाश ने एनडीए दलों के मध्य समन्वय और बूथ संरचनाओं की सक्रियता पर बल देने व पुराने वरीय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार से जोडऩे को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आजसू, जदयू और लोजपा के कार्यकर्ताओं संग समन्वय स्थापित कर प्रचार और जनसंपर्क करें। विधानसभा और मंडल स्तर पर चुनावी कार्यालय के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। आवश्यकता पर पंचायत और शक्ति केंद्र स्तर तक भी कार्यालय खोले जाएंगे।
शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने पर जोर
एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने बूथ और शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि हर बूथ के सभी घरों तक पार्टी कार्यकर्ता दस्तक दें। बैठक में विधायक मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, राजेश शुक्ला, दिनेशानंद गोस्वामी, बुलुरानी सिंह, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, चंडी चरण साव, सुमन शर्मा, कन्हैया सिंह, आनंद हेंब्रम, अनिल सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, राजकुमार सिंह, परमेश्वर हेम्ब्रम, शिवरतन अग्रवाल, गुरुदेव सिंह राजा, पवन अग्रवाल, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, सरोज महापात्रा, अनिल मोदी, समीर मोहंती, रतन महतो, सतीश सिंह, पवन अग्रवाल, अब्दुल मज़ीद, बारी मुर्मू, भूपेंद्र सिंह, विकास सिंह, मुकुल मिश्रा, संजीव सिंह, मेघलाल टुडू, तपन ओझा, कमल किशोर, रीता मिश्रा, नीरू सिंह, मधुलिका मेहता, राजपति देवी, अनिल मोदी, अंकित आनंद, दीपक पारीक, अमरजीत सिंह राजा समेत सभी मंडलाध्यक्ष एवं चुनाव संचालन समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।