Move to Jagran APP

LokSabha Election 2019: राजमहल की चाबी के लिए ताला के पास पहुंचे हेमलाल

झामुमो नेता हेमलाल मुर्मू 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें राजमहल से प्रत्याशी बनाया लेकिन वह चुनाव हार गए। मुर्मू को ही भाजपा ने फिर से राजमहल में माैका दिया है।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 04:47 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 04:47 PM (IST)
LokSabha Election 2019: राजमहल की चाबी के लिए ताला के पास पहुंचे हेमलाल
LokSabha Election 2019: राजमहल की चाबी के लिए ताला के पास पहुंचे हेमलाल

बोरियो, जेएनएन। झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद लगातार हार से परेशान हेमलाल मुर्मू लोकसभा चुनाव- 2019 में जीत दर्ज करने के लिए कोई कोर-कोशिश नहीं छोड़ रहे हैं। राजमहल लोकसभा क्षेत्र से दोबारा भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद हेमलाल हर कील-कांटे निकालने में जुट गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोरिया के विधायक ताला मरांडी से मुलाकात की। मरांडी राजमहल से भाजपा का टिकट चाहते थे। हेमलाल को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद वे नाराज चल रहे हैं। 

loksabha election banner

झामुमो के कद्दावर नेता हेमलाल मुर्मू 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें राजमहल से प्रत्याशी बनाया था लेकिन वह चुनाव हार गए। मुर्मू को ही भाजपा ने फिर से राजमहल के चुनाव मैदान में उतारा है।झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा राजमहल लोकसभा क्षेत्र से सांसद विजय हांसदा को दोबारा उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद बुधवार की शाम भाजपा प्रत्याशी हेमलाल बोरियो विधायक ताला मरांडी के यहां पहुंच गए। बंद कमरे में लगभग एक घंटे से अधिक समय तक बात की। बाद में ताला मरांडी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू को बढ़त मिलेगी। हेमलाल ने भी कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और उन्हें इस बार जीत मिलेगी। इससे पहले हेमलाल ने भाजपा के पूर्व सांसद देवीधन बेसरा से मुलाकात की थी। 2014 के चुनाव में भाजपा ने बेसरा का टिकट काटकर हेमलाल को प्रत्याशी बनाया था। 

बोरियो विधायक ताला मरांडी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। लेकिन काफी लंबे समय से पार्टी से उनके नाराज होने की बात सामने आ रही है। पूर्व में पार्टी की स्थानीय नीति के खिलाफ उनका बयान आया था। उन्होंने राजमहल लोकसभा क्षेत्र से भी टिकट का दावा ठोका था। हालांकि हेमलाल मुर्मू बाजी मार ले गए। इसके बाद ताला मरांडी ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। संभावना जताई जा रही थी कि वे झामुमो में शामिल होकर राजमहल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन बुधवार को झामुमो द्वारा घोषित प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम नहीं था। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली। इसके तुरंत बाद भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू उनके घर पहुंच गए और सहयोग की अपील की। दोनों में काफी देर तक बात हुई। मौके पर विधानसभा कोर कमेटी के सदस्य श्यामल दत्ता, कृष्णा महतो, राजकुमार, लड्डू भगत, ओमकार साह, राज कुमार भगत, संजय गुप्ता, नरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.