Lok Sabha Election 2019 : स्वाती नक्षत्र में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने किया नामांकन
Lok Sabha Election 2019. जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया।
जमशेदपुर, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने शनिवार को स्वाती नक्षत्र में नामांकन नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व साकची में मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के नजदीक बौद्ध मंदिर मैदान में पार्टी कार्यकर्ता जुटे। यहां सभा को मुख्यमंत्री समेत भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं ने संबोधित किया।
नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो,खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, विधायक साधुचरण महतो, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, आजसू विधायक रामचंद्र सहिस, मांडू के झामुमो विधायक जय प्रकाश भाई पटेल, पोटका विधायक मेनका सरदार, अमरप्रीत सिंह काले, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, जदयू के वरीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो आदि उपस्थित रहे।
नामांकन जुलूस में सभी विधानसभा क्षेत्रों से मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि नामांकन में आदिवासी समाज के अलावा कुड़मी, सवर्ण, सिख और राजस्थानी, गुजराती, बंगभाषी समेत विभिन्न परम्पराओं को मानने वाले भाजपा समर्थक शामिल हुए।