UP Lok Sabha Election2019: ताजनगरी में खूब लड़ा हाथी, फिर भी खिला कमल
दो लाख नौ हजार की बढ़त लेकर आगरा लोस सीट से भाजपा के एसपी सिंह बघेल विजयी।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में इस बार भी भगवा दुर्ग पर कब्जे की विपक्षी दलों की मंशा को ध्वस्त कर दिया। हालांकि इस सीट पर सपा और रालोद के सहयोग हाथी खूब लड़ा, लेकिन भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने यहां हाथी को पीछे छोड़ भगवा ध्वज लहरा दिया।
आगरा लोकसभा सीट से 2009 और 2014 में लगातार सांसद चुने गए एससी आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया का पार्टी के अंदर विरोध के चलते टिकट काटकर फीरोजाबाद के टूंडला से विधायक और कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया गया था, तो उनके मुकाबिल गठबंधन ने मनोज सोनी को उम्मीदवार बनाया। जबकि कांग्रेस ने यहां आइआरएस अधिकारी प्रीता हरित पर दांव खेला। मतगणना शुरू होने के बाद शुरू से भाजपा ने यहां बढ़त बनाए रखी, लेकिन अंतर मामूली था। शाम को भाजपा प्रत्याशी की बढ़त का आंकड़ा बढ़ता गया और गठबंधन को 211546 मतों से पराजित कर दिया।
मतों का ब्यौरा
प्रीता हरित कांग्रेस - 45149
मनोज कुमार सोनी -बसपा - 435329
एसपी सिंह बघेल- भाजपा- 646875
नोटा- 5817
कुल पड़े मत -1145629
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप